रक्षाबंधन पर मायके से लौटी थी बहू, ससुरालवालों ने कर दी लाठियों की बरसात, देखें VIDEO
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। पत्नी का दोष सिर्फ इतना था कि उसने पति और ससुर को मकान बेचने को मना किया था। इस बात से गुस्साए पति ने मायके से लौटी पत्नी की जबरदस्त पिटाई कर दी। मामले में पति, सास, देवर और ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है। पति द्वारा पति की लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला टीकमगढ़ के ओरछा थाना क्षेत्र का है जहां मकान बेचने को लेकर परिवार हुए विवाद के चलते पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति संतोष राजपूत ,ससुर केहर सिंह सहित सास व देवर पर किया मामला दर्ज। मिली जानकरी के मुताबिक पत्नी मायके गई हुई थी, इसी बीच इसी बीच पति और ससुर ने मिलकर मकान का सौदा कर दिया। इस बात की जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी वो मायके से वापस ससुराल पहुंची और उसने पति ससुर से मकान बेचने का विरोध किया। इस बात से गुस्साए पति, ससुर ,देवर और घर के अन्य परिजनों ने महिला की बेरहमी से जमकर पीटा। इसी बीच सूचना पर गांव पहुंची डायल 100 ने पीड़िता और बच्चों को ओरछा थाने ले गई जहां पत्नी की शिकायत पर ओरछा थाना में मामला दर्ज किया गया। ये पूरी घटना ओरछा थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव की है।












Click it and Unblock the Notifications