बाघों की सबसे ज्यादा मौतें मप्र में हुईं, एक साल में 32 टाइगर ने दम तोड़ा
देश में टाइगर स्टेट का दर्जा रखने वाले मध्यप्रदेश में बाघों की मौत भी सबसे ज्यादा सामने आई हैं। एक साल में देश में 107 बाघों से विभिन्न कारणों से दम तोड़ दिया तो मप्र में यह संख्या 32 है। पूरे देश में यह सबसे ज्यादा है।

बाघों के लिए सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मप्र में बाघों की मौतें भी सबसे ज्यादा हो रही हैं। मप्र में बीते एक साल में 32 बाघ जान गंवा चुके हैं। जबकी इसी दौरान देश भर में कुल 107 टाइगर की मौत हुई है। इसमें मप्र में ही सबसे ज्यादा बाघों ने दम तोड़ा है।


देश में टाइगर स्टेट का तमगा रखने वाले मप्र के पन्ना टाइगर रिजर्व में विक्रमपुर रेंज में एक युवा नर टाइगर की पेड़ से लगे फंदे में फंसकर मौत हो गई थी। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में मप्र में 32 बाघों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे देश में इस दौरान 107 बाघ दम तोड़ चुके हैं। हालांकि एनटीसीए की रिपोर्ट के अनुसार बीते सालों की तुलना में इस साल बाघों की मौत में कमी आई हैं। देश में मप्र के बाद सबसे ज्यादा टाइगर कर्नाटक में मौजूद हैं, बावजूद इसके मप्र के मुकाबले कर्नाटक बाघों के लिए काफी सुरक्षित माना जा सकता है, क्यों कि इस साल यहां केवल 13 बाघ की मौत दर्ज की गई है, जबकि मप्र में यह आंकड़ा 32 पर पहुंच गया है।

सरकारी रिपोर्ट के आंकड़ों पर भरोसा करें तो बीते साल 2021 में देश में कुल 127 बाघों की मौत हुई थीं। इनमें देश के सभी टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क और वन्य प्राणी अभयारण्यों में हुई मौतों को शामिल किया गया था। सबसे चिंताजनक बाद इसमें से 42 टाइगर की मौत मप्र में दर्ज की गई थीं। बाघों की मौतों के मामले में दूसरा चिंताजनक पहलू यह है कि बाघों की मौतों की घटनाओं में अधिकांश घटनाओं में यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि कितने बाघों की मौतें शिकार के चलते हुई हैं।
बाघ की दहाड़ से थर्राता था जो जंगल, वहीं पांच दिन फांसी पर लटका रहा 'टाइगर'
देश किस राज्य में कितने टाइगर हैं (साल 2019 की गणना अनुसार)
आंध्र प्रदेश (48)
अरुणाचल प्रदेश (29)
असम (190)
बिहार (31)
छत्तीसगढ़ (19)
गोवा (3)
झारखंड (5)
कर्नाटक (524)
केरल (190)
मध्य प्रदेश (526)
महाराष्ट्र (312)
ओडिशा (28)
राजस्थान (91)
तमिलनाडु (264)
उत्तर प्रदेश (173)
उत्तराखंड (442)
पश्चिम बंगाल (88)
-----------------------------
कुल- 2,967
-----------------------------












Click it and Unblock the Notifications