'जब पैसे नहीं थे तो लॉक क्यों लगाया', SDM के घर डाका डालने वाले चोर का फूटा गुस्सा

देवास, अक्टूबर 11: मध्य प्रदेश के देवास में चोरी की एक बेहद ही अनोखी घटना सामने आई है। चोरों ने देवास में एसडीएम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया । मगर चोरों के हाथ कुछ ना तो कुछ कीमती सामान लगा और ना ही पैसा। जिसके चलते चोर का गुस्सा फूट पड़ा। उससे जाते जाते एसडीएम के नाम एक नोट छोड़ दिया। जिसमें चोर ने लिखा है कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक क्यों लगाया कलेक्टर। सोशल मीडिया पर यह चिट्ठी अब वायरल है।

देवास में SDM के घर में चोरी

देवास में SDM के घर में चोरी

चोरी की यह वारदात खातेगांव के डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह गौड़ के देवास स्थित मकान पर हुई। उनका यह निवास सिविल लाइंस में स्थित है। डिप्टी कलेक्टर का घर 15-20 दिनों से सूना पड़ा हुआ था। चोरों ने इस बात का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। शनिवार को जब एसडीएम आवास में लौटे तो उन्होंने ताला टूटा देखा। पुलिस को सूचना दी, तभी कुर्सी पर उन्हीं की डायरी और पेन का उपयोग कर एक पन्ना मिला। जिसमें लिखा था, "जब पैसे नहीं थे तो लॉक भी नहीं करना था कलेक्टर।"

Recommended Video

    Madhya Pradesh: SDM के घर में चोरों ने बोला धाबा, कुछ ना मिलने पर छोड़ा Note | वनइंडिया हिंदी
    बदमाश जाते-जाते डिप्टी कलेक्टर के नाम चिट्ठी भी लिख कर गए

    बदमाश जाते-जाते डिप्टी कलेक्टर के नाम चिट्ठी भी लिख कर गए

    शायद चोर को उम्मीद थी कि सरकारी अधिकारी के आवास में उसे जमकर नगदी और ज्वेलरी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे नाराज होकर उसने पत्र लिख डाला। घर के पूरे सामान को बिखेरने और तलाशने के बाद भी चोरों के हाथ केवल 30 हजार रुपए ही लगे। बदमाश जाते-जाते डिप्टी कलेक्टर के नाम चिट्ठी भी लिख कर गए कि घर में पैसा नहीं रखते तो ताला क्यों लगाते हो कलेक्टर।

    डिप्टी कलेक्टर के घर हुई चोरी की घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया

    डिप्टी कलेक्टर के घर हुई चोरी की घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया

    डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ का मकान बेहद की हाईप्रोफाइल इलाके में है। उनके पड़ोस में सांसद का बंगला, वहीं दूसरी ओर में देवास एसडीएम प्रदीप सोनी का बंगला है। इनके मकान से महज 100 मीटर की दूरी पर एसपी का बंगला भी स्थित है। जब शनिवार को डिप्टी कलेक्टर घर लौटे तब उन्हें इस वारदात की जानकारी हुई। डिप्टी कलेक्टर के घर हुई चोरी की घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया है।

    वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रोफेशनल माने जा रहे हैं

    वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रोफेशनल माने जा रहे हैं

    वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रोफेशनल माने जा रहे हैं, क्योंकि वह घर से नकदी और चांदी के जेवरात को छोड़कर अन्य कोई सामान नहीं ले गए। घटना के बाद पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच घर का मुआयना किया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+