पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व से खुशखबरी, बाघिन पी-141 ने जन्‍में दो शावक

सागर, 14 जून। मप्र के पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व में मौजूद बाघ‍िन पी-141 ने बीते द‍िनों दो शावकों को जन्‍म द‍िया है। शावकों की उम्र करीब दो माह बताई जा रही है। इन शावकों को म‍िलाकर टाइगर र‍िजर्व में एक साल से छोटे शावकों की संख्‍या 15 से अध‍िक हो गई है।

पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व

पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व के प्रबंधन से म‍िली जानकारी अनुसार बाघ‍िन पी-141 पर्यटकों से गुलजार रहने वाले इलाके में दो नन्‍हें शावकों के साथ द‍िखी है। इनकी पहली फोटो रव‍िवार को टाइगर र‍िजर्व में घूमने आए पर्यटक अम‍ित कुमार ने खींची थी। बीते रोज उन्‍होंने यह फोटो और जानकारी पार्क प्रबंधन से साझा की थी, ज‍िसके बाद इन शावकों के जन्‍म के बारे में प्रबंधन को जानकारी म‍िल सकी। प्रबंधन के अनुसार पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व में 75 बाघ हो गए हैं।

बीते हफ्ते एक द‍िन में दो बाघों की मौत हुई थी
पन्‍ना टाइगर र‍िजर्व में बीते हफ्ते ही दो बाघ की एक ही द‍िन में मौत की घटना सामने आई थी। इसमें पन्‍ना-कटनी मार्ग पर नर बाघ पी-111 मृत म‍िला था। उसकी मौत संदेहास्‍पद स्‍थ‍ित‍ियों मौत होना बताया जा रहा था। हालांकि डॉक्‍टरों ने बाघ की मौत के पीछे उसकी क‍िडनी फैल होने का कारण बताया था। दूसरी एक शावक टाइगर र‍िजर्व के अंदर मृत अवस्‍था में म‍िला था, ज‍िसे क‍िसी बाघ ने मार द‍िया था। ठीक एक हफ्ते बाद दो नन्‍हे शावकों की तस्‍वीर सामने आने के बाद प्रबंधन खुश नजर आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+