चिलचिलाती गर्मी में अद्भुत नजारा,चूल्हे पर नहीं यहां तेज धूप में तली पूड़ियां! क्या आपने देखा ये VIDEO?
Intense heatwave: मध्य प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। श्योपुर में भी हीट वेव और गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है।
इसी बीच श्योपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बीजेपी नेत्री घर की छत पर कढ़ाई रख पूड़ी तलती नजर आ रही है, वह भी बिना आग जलाए। वायरल हो रहे वीडियो को देख हर कोई हैरान है।

वायरल वीडियो श्योपुर शहर के पुराने बस स्टैंड के पास रहने वाली बीजेपी नेत्री कल्पना राठौर का है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि किस तरह कल्पना अपने घर की छत पर गैस या अन्य किसी दूसरे उपकरण के बिना ही छत पर रखी कढाई में तेज धूप के बीच पूड़ी तल रही है।
भाजपा नेत्री कल्पना राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी को देखकर उनके मन में आया कि क्यों न तेज धूप और टेंपरेचर में कड़ाई में पूड़ी बनाई जाए। इसके लिए उन्होंने तेज धूप में तीन घंटे के लिए कड़ाई रखी। जब कड़ाई गर्म हो गई तो उन्होंने उसमें तेल डाल दिया और फिर फिर पूड़ी बनाने लगीं।
आपको बताते चलें कि श्योपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी कहर ढा रही है। पिछले एक हफ्ते से यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। गर्मी के सीजन में देश के अलग अलग हिस्सों से वीडियो सामने आ रहे हैं। जिनमें कोई पापड़ सेंक रहा है तो कोई पूड़ी बना रहा है। हाल ही में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने गर्मी की प्रचंडता दिखाने के लिए अनूठा प्रयोग किया था। जहां बीएसएफ जवान रेत पर पापड़ सेंकते हुए दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications