MP Weather: मध्य प्रदेश में अचानक बदला मौसम, पन्ना, सतना, बालाघाट समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
MP ka mausam: मध्य प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि जैसे मानसून खफा हो गया है। किसी भी जिले में एक सप्ताह से तेज बारिश नहीं हुई है। वहीं, उमस और बढ़ते तापमान से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं।
सोमवार को भी मौसम के दो अलग-अलग रंग दिखाई दिये। उज्जैन, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर जिलों में तापमान 34 डिग्री से ऊपर चला गया।

वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत कई जिलों में धूप खिली रही। जबकि नर्मदापुरम, शिवपुरी,रीवा, सतना, मंडला और सिवनी जैसे क्षेत्रों में वर्षा हुई। मध्य प्रदेश में अब तक इस मानसून सीजन की 76 प्रतिशत से अधिक यानी 28.5 इंच वर्षा हो चुकी है।
इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात कम दबाव के क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस कारण प्रदेश में आज मंगलवार को फिर तेज बारिश का सिस्टम बन रहा है। मानसून ट्रफ बीकानेर से सीधी होते हुए इस सिस्टम से मर्ज हो रही है।
जिससे राज्य में बारिश का दौर फिर से लौटेगा। 21 और 22 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को पन्ना, छतरपुर, सतना, बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश जिलों में रिमझिम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही सतना, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, उमरया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर,
अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दितया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल पांढुणा जिलों में विभिन्न जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications