सुभाग्योदय घोटालाः अरबों की नजूल जमीन 35 करोड़ में बिकी थी, प्रशासन केस हारा, अब दोबारा कोर्ट जाने की तैयारी
मप्र के सागर में सुभाग्योदय नाम से चर्चित हुए अरबों की नजूल की जमीन की महज 35 करोड़ में बिकने के बाद प्रशासन कोर्ट में केस हार गया। इसमें नजूल शाखा, प्रभारी अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता की खामी बताई गई। अब कलेक्टर ने दोबारा इस मामले में कोर्ट में जाने के लिए तैयारी कर ली है।

सागर में खुरई मार्ग पर भाग्योदय अस्पताल के सामने सुभाग्योदय फर्म द्वारा खरीदी गई जमीन बीते चार साल से विवादों में फंसी है। जमीन नजूल की बताई जाती है और इसे लीज पर दिया गया था। वर्तमान में जमीन की कीमत करीब 335 करोड रुपए आंकी जा रही है, जबकि इसकी रजिस्ट्री महज 35 करोड़ में कराई गई थी। मामले में तत्कालीन कलेक्टर विकास नरवाल ने कोर्ट में प्रशासन की तरफ से याचिका दाखिल कराई थीं। बीते एक साल में 13 पेशी हुईं, लेकिन प्रशासन की तरफ से एक भी गवाही या जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आखिर में दो दिन पहले कोर्ट ने यह केस खारिज कर दिया था। अब किरकिरी के बाद वर्तमान कलेक्टर दीपक आर्य ने मामले को नए सिरे से कोर्ट में रीओपन कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने नजूल शाखा की अधिकारी का प्रभारी बदल दिया, कोर्ट में शासकीय अधिवक्ता को बदल दिया है। मामले में फाइल खंगाली जा रही हैं। गुरुवार को कोर्ट में प्रशासन की तरफ से याचिका दाखिल कराने के लिए कार्यवाही चलती रही।
यह है पूरा मामला
जिला प्रशासन ने सुभाग्योदय की जमीन बिकने के बाद मामले में जांच कराई थी। कलेक्टर ने इस मामले में नजूल की जमीन जिसे लीज पर दिया गया था, उस जमीन को वापस लाने के लिए कोर्ट में केस लगाया था। करीब तीन साल से कोर्ट में केस के दौरान प्रशासन के सरकारी वकील फाइल ही प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले में दूसरे अधिवक्ता रामावतार तिवारी नियुक्त हुए तो उनको बीते एक साल में यह फाइल ही देखने को नहीं मिली। प्रशासन की तरफ से कोर्ट में न नजूल अधिकारी गवाही देने पहुंचे व कोई अन्य अधिकारी गवाही देने पहुंचा था। इस कारण दो दिन पूर्व कोर्ट ने यह केस खारिज कर दिया था।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications