शाजापुर विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- बहन-बेटियों की जिंदगी को संवारने का है ये चुनाव

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को शाजापुर विधानसभा के मक्सीनगर में भाजपा प्रत्याशी श्री अरुण भीमावद के समर्थन में रोड़ शो किया। अपार जनसमर्थ के साथ हुए रोड शो में जगह जगह राष्ट्रीय महासचिव का पूरे नगर में स्वागत किया गया। रोड़ शो में उनके साथ क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री कालू पटेल भी मौजूद थे।

रोड़ शो के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं चलाकर उनके दुख-दर्द को दूर करने का काम कर रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार ने 1 करोड़ 36 लाख से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का कार्य किया है।

statement of Kailash Vijayvargiya in Shajapur, election is to improve lives of sisters and daughters

कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की पार्टी

पार्टी के राष्ट्र्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस लूट, फूट और झूठ की पार्टी है। भाजपा ने जो कहा वो किया और जो कहेगी उसे समय के साथ पूरा करेगी। मध्यप्रदेश को अब बीमारू नहीं बेमिसाल राज्य के तौर पर जाना जाता है। कांग्रेस ने 15 महीने के शासन में सिर्फ घोटाला ही घोटाल किया और लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। विधानसभा चुनावों में और उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक कमल का फूल खिलाना होगा ,ताकि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे।

statement of Kailash Vijayvargiya in Shajapur, election is to improve lives of sisters and daughters

विकास की बात पर विधानसभा चुनाव

विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य को लेकर हो रहा है। युवाओं, माताओं और किसानों के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। बहन-बेटियों की जिंदगी संवारने का चुनाव है। विकास की रफ्तार को और गति देने का चुनाव है। इसलिए जरूरत है कि हम उस सरकार को चुनें जो विकास और प्रगति के लिए काम करती हो। गरीब कल्याण और आपके हितों के लिए काम करती हो। इस अवसर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+