MP News: हेरिटेज ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट, क्या अब नहीं मिलेगा रोमांचक सफर का मजा, जानिए

मध्यप्रदेश में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पातालपानी से कालाकुंड के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन का परिचालन 16 मार्च 2025 से अगले आदेश तक अस्थाई रूप से निरस्त रहेगी।

इससे पहले पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के पातालपानी से कालाकुंड के मध्‍य चलने वाली गाड़ी संख्‍या 52965/52966 पातालपानी कालाकुंड पातालपानी त्रिसाप्‍ताहिक हेरिटेज ट्रेन 13 दिसम्‍बर, 2024 से साप्‍ताहिक चलेगी अर्थात वर्तमान में परिचालित की जा रही शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार के स्‍थान पर सिर्फ रविवार को ही चलाने का निर्णय लिया था।

Indore

प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेंगे पर्यटक

देश के कई हिस्सों के साथ-साथ अब मध्यप्रदेश में भी मानसून की एक्टिविटी दिखनी शुरू हो गई है। यही कारण है कि, लगातार हो रही बारिश के चलते अब प्रदेश के कई हिस्सों में हरियाली भी छाने लगी है। इसी के साथ प्रदेश के पर्यटन में भी बढ़ावा होने लगा है, जहां आसपास से भी लोग मध्यप्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने आने लगे हैं।इतना ही नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले लोग भी अलग-अलग जगहों पर जाकर प्राकृतिक खूबसूरती को निहार रहे हैं, तो वहीं प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते भी नजर आ रहे हैं।

ऐसा है हेरिटेज ट्रेन का इतिहास

महू से कालाकुंड और पातालपानी की वादियों तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के इतिहास पर यदि नजर डालें तो इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे की ओर से साल 2018 में की गई थी। वहीं बाद में इस ट्रेन को अपडेट करते हुए, इसमें कई तरह के अत्याधुनिक कोच भी लगाए गए थे। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या लगभग 110 के आस पास रहती है। यह ट्रेन की कुल 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है। साथ ही जिस रेल लाइन पर ट्रेन चलती है, वह रेल लाइन साल 1870 के आसपास रेलवे की ओर से बिछाई गई थी।

उत्तर रेलवे के साखोती टांडा यार्ड में ब्‍लॉक के कारण ट्रेने प्रभावित

उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर खंड के साखोती टांडा यार्ड में समपार फाटक के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण हेतु प्रस्तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली गोल्डन टेम्पल मेल पीवर्तित मार्ग से चलेगी। 23 मार्च, 2025 को मुम्‍बई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्‍या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया हजरत निजामुद्दीन- तिलक ब्रिज-नोली-दिल्ली शाहदरा-टापरी चलेगी। इस ट्रेन के परिचालन में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े- MP News: होली पर रेल यात्रियों को मिली सौगात, इन जिलों से होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+