Sonam Raja Raghuvanshi Case: क्‍या राजा रघुवंशी ने सोनम से अपनी पसंद से की थी शादी? कैसे हुई दोनों की मुलाकात

Sonam Raja Raghuvanshi Case: इंदौर के व्‍यवसायी राजा रघुवंशी मर्डर केस की मास्‍टरमाइंड
राजा की पत्‍नी सोनम रघुवंशी को पुलिस ने अरेस्‍ट कर 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर शिलांग में कॉन्‍ट्रेक्‍ट किलर के जरिए राजा कुशवाहा की हत्‍या करवाई थी।

शादी के 12 दिन बाद हनीमून पर पति की हत्‍या करवाने वाली सोनम की गिरफ्तारी के बाद सवाल उठ रहा है कि अगर उसका राज कुशवाहा के साथ अफेयर चल रहा था तो उसने इंदौर के राजा रघुवंशी से शादी क्‍यों की? राजा रघुवंशी से उसकी मुलाकात कैसे हुई? क्‍या इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी ने अपनी पसंद से सोनम से शादी की थी? जानिए हर डिटेल

हनीमून पर जाने से पहले ही कर ली थी प्‍लानिंग

बता दें अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्‍मों का साथ निभाने की कसम खाने वाली सोनम रघुवंशी ने शादी के 12 दिन बाद ही अपने पति का कत्‍ल करवाकर पति-पत्‍नी जैसे पवित्र रिश्‍ते का भरोसा तोड़ा। सोनम ने शिलांग में हनीमून पर जाने से पहले ही पति की हत्‍या कर अपना सुहाग उजाड़ने की प्‍लानिंग कर ली थी।

सोनम ने पति की क्‍यों करवाई हत्‍या?

सोनम रघुवंशी राज कुशवाहा से प्‍यार करती थी इसलिए उसने उसके संग मिलकर राजा रघुवंशी की हत्‍या की साजिश रची। सोनम और राज कुशवाहा ने विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद नाम के शख्‍स को राजा रघुवंशी की हत्‍या करने की सुपारी देकर हनीमून पर ही पति को मरवा डाला।

सोनम ने क्‍या दबाव में आकर की थी राजा से शादी?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनम की मां को बेटी के अफेयर के बारे में पता था लेकिन वो इसके पक्ष में नहीं थीं। सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा सोनम के पिता के प्‍लाॅइवुड के बिजनेस में मैनेजर की नौकरी करता था। सोनम ने जब अपने पिता के ऑफिस में एचआर का काम संभाला इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। 20 साल के राजा को सोनम इसी दौरान दिल बैठी थी लेकिन परिवार के दबाव में आकर उसने राजा रघुवंशी से शादी के लिए हामी भर दी थी। सोनम और राजा रघुवंशी की सगाई का जो व‍ीडियो सामने आए हैं उसमें सोनम के चेहरे पर उदासी छाई हुई नजर आ रही है।

क्‍या राजा रघुवंशी ने सोनम से अपनी पसंद से की थी शादी?

इंदौर में ट्रांसपोर्ट का बिजनेस करने वाले राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी अपनी पसंद से नहीं की थी बल्कि दोनों की अरेंज मैरिज थी। दरअसल, इंदौर में रघुवंशी समाज में लड़के-लड़कियों की शादी के लिए रामनवमी के अवसर पर पर्ची डाली जाती है। पिछली रामनवमी पर राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी देानों के ही परिजनों ने पर्ची डाली थी। इसके बाद फरवरी में राजा और सोनम की शादी तय हो गई। फरवरी में दोनों की सगाई हुई और 11 मई 2025 को इंदौर में धूमधाम से शादी संपन्‍न हुई थी।

राजा-सोनम की शादी, हनीमून और फिर कत्‍ल

    • 11 मई 2025 को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की इंदौर में शादी हुई।
    • 20 मई 2025 को मेघालय के शिलांग में हनीमून पर राजा और सोनम पहुंचे।
    • 23 मई 2025 को दोनों से परिवार का संपर्क टूट गया और दोनों के लापता होने की खबर आई।
    • 2 जून 2025 को सिलांग के पास गहरी खाई में राजा रघुवंशी का शव पुलिस को मिला।
    • 9 जून 2025 को पुलिस ने सोनम के सरेंडर करने के बाद हत्‍या की साजिश रचने के आरोप में उसे अरेस्‍ट कर लिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+