Ashok Nagar News: पिता ने बच्चों को उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा
Ashok Nagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक शख्स अपने बेटे और बेटी के पैरों को रस्सी से बांधकर उल्टा लटका कर पीट रहा है। मामला चंदेरी थाना क्षेत्र का है।
बच्चों को रोते-बिलखते देखकर मां वीडियो को लेकर पुलिस थाने पहुंची है। बेरहम पति के खिलाफ मामला शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

FIR करने के बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और बच्चों का उसके चंगुल से छुड़ाकर मां को सौंपा। मां दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची। उनका मेडिकल कराकर रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। बच्चों की मां ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
आरोपी पिता का नाम भगवान दास परिहार है। उसकी क्रूरता का शिकार हुए बच्चों की उम्र 4 साल और 5 साल की है। 4 साल का बेटा और 5 साल का बेटी है। दोनों के शरीर पर चोट के निशाल मिले हैं। पुलिस को दी शिकायत में बच्चों की मां राधाबाई ने बताया कि वह एक साल से पति से अलग रह रही है।
वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर की रहने वाली है। पति उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए वह मायके चली गई, लेकिन उसने बच्चों को साथ जाने नहीं दिया। काफी समय से वह ससुराल वापस आने का दबाव बना रहा था। जब वह नहीं मानी तो उसने बच्चों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया। दबाव बनाने के लिए ही उसने दोनों बच्चों को पीटने का वीडियो बनाकर भेजा है।
वीडियो देखकर पुलिस वालों का भी दिल दहल गया। पुलिस केमुताबिक में मामला चाइल्ड अब्यूजिंग का है। बच्चों की मां ने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दी है। आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications