MP News: किसानों के खेत में सोलर पंप लगवाएगी मोहन सरकार, घर के लिए मिलेगी सब्सिडी
मध्यप्रदेश की कालापीपल विधानसभा के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजन 2047 के लिए शाजापुर जिले के कालापीपल में प्रवास के दौरान प्रबुद्धजनो से संवाद किया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री मध्यप्रदेश शासन इन्दर सिंह परमार, विधायक शाजापुर अरुण भीमावत, विधायक कालापीपल घनश्याम चन्द्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष शाजापुर हेमराज सिंह सिसौदिया, सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विजन 2047 के लिए युवा, गरीब, किसान एवं महिलाओं को केन्द्र में रख कर योजनाएं बनाई जा रही है। किसान फसल उत्पादन के साथ गौ पालन एवं अन्य पशुओं का पालन करें। किसानों को बिजली पानी की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसानों के खेतों पर सौलर पम्प लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। किसानों के घर में बिजली व्यवस्था के लिए घर की छत पर सौलर सिस्टम लगाने के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को पशुपालन के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार द्वारा दूध भी क्रय किया जायेगा। किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार हर प्रयास करेगी। पोलाय कला मे गार्डन के विकास के लिए एक करोड़ रूपये दिये जायेंगे। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निरंतर बिजली और हर खेत को पानी मिलने से किसान वर्ष भर फसल ले सकेंगे। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को रात में सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, उन्हें दिन में ही 8 से 10 घंटे सिंचाई के लिए बिजली मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से जिले के 155 गांव को भी योजना से जोड़ा जायेगा। प्रदेश में अगले 5 वर्षों में सिंचाई के रकबे को एक लाख हैक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: मकर संक्रांति से दशहरे तक, इंदौर में रहेंगे कितने स्थानीय अवकाश, जानिए












Click it and Unblock the Notifications