MP News: पर्यटकों को पसंद आ रही स्काई डाइविंग, 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने का अनुभव
मध्यप्रदेश में एडंवेचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार मोहन सरकार कारगर तरीके अपना रही है, जिससे अब MP का एडवेंचर टूरिज्म सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
CM डॉ. मोहन यादव की ओर से एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की मंशानुरूप मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा डाइविंग फेस्टिवल के चौथे संस्करण का आयोजन 9 नवंबर से किया गया है, धार्मिक नगरी उज्जैन में यह आयोजित किया जा रहा है।

स्काई डाइविंग का पर्यटक आनंद ले रहे
एडवेंचर्स लवर्स को उज्जैन में स्काई डाइविंग भा रहा है, जहां स्काई डाइविंग फेस्टिवल में इस वर्ष 6 गुना पर्यटक शामिल हुए। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित स्काई डाइविंग का पर्यटक आनंद ले रहे हैं। मध्यप्रदेश को एडवेंचर हब और उज्जैन को स्काई डाइविंग गंतव्य के रूप में स्थापित करना उद्देश्य है। 09 फ़रवरी 2025 तक स्काई डाइविंग फेस्टिवल चलेगा। जानकारी और बुकिंग के लिए www.skyhighindia.com पर विजिट कर सकते हैं।
उज्जैन में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्काई डाइविंग फेस्टीवल की शुरूआत की जा रही है, जहां 9 नवंबर से शुरू होने वाले इस फेस्टीवल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। वहीं उज्जैन में 3 माह के लिये पर्यटकों को 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर महाकाल की नगरी को देखने का रोमांचकारी अनुभव मिल सकेगा। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने फेस्टीवल से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए बताया कि, संस्था द्वारा उच्चतम मानकों के साथ प्रशिक्षित स्काई डाइवर के सहयोग से स्काई डाइविंग कराई जायेगी। यह पूर्णतः सुरक्षित है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में एडंवेचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार मोहन सरकार कारगर तरीके अपना रही है, जिससे अब MP का एडवेंचर टूरिज्म सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
ये भी पढ़े- MP News: खेत में उतरे कलेक्टर, किसानों से जाना फसलों का हाल, इन जिलों में दिखा एक्टिव अंदाज












Click it and Unblock the Notifications