MP News: खेत में उतरे कलेक्टर, किसानों से जाना फसलों का हाल, इन जिलों में दिखा एक्टिव अंदाज
मध्य प्रदेश में इन दिनों कलेक्टर खेतों में पहुंचकर फसलों का हाल जान रहे हैं। साथ ही वे किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। नीमच और शाजापुर में कलेक्टर ने किसानों के खेत में पहुंचकर फसलों का हाल जाना, और किसानों से बातचीत की है।
मध्य प्रदेश में लगातार कलेक्टर खेतों में पहुंच रहे हैं, जहां इस दौरान वे किसानों से खेती और किसी को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

कलेक्टर ऋजु बाफना ने अकोदिया क्षेत्र के ग्राम पटलावदा, कोहलिया, रानी बड़ोद का भ्रमण कर प्रगतिशील कृषकों से खेती में अपनाई जाने वाली तकनीकों की जानकारी ली। कलेक्टर बाफना ने ग्राम कोहलिया का भ्रमण कर कृषक गुलाबसिंह मेवाड़ा के खेत पर कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खा़द्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत दलहल योजना में डाले गए मसूर फसल प्लांट का निरीक्षण किया। यहां आरवीएल-11-6 प्रजाति किस्म की मसूर लगाई गई है। इसी तरह ग्राम कोहलिया में ही किसान श्री महिपाल सिंह मेवाड़ा के खेत पर कृषि विभाग द्वारा प्रदान किये गये स्प्रिंकलर को देखा। ग्राम रानीबड़ोद में कलेक्टर ने संचालित किये जा रहे कस्टम हायरिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया।
ग्राम पटलावदा में कलेक्टर ने कृषक देवेन्द्र परमार द्वारा पीएमएफएमई योजना अंतर्गत डेयरी उद्योग का भी निरीक्षण किया। देवेन्द्र परमार द्वारा अपने खेत पर पशुपालन के लिए एचएफ, साहीवाल तथा गिर नस्ल की 70 से 80 गाय पाली जा रही है। इन पशुओं से निकले हुए दूध से वे मावा एवं घी बनाकर विक्रय कर रहे हैं। वही दूध को भी खुद का ब्राण्ड बनाकर विक्रय कर रहे हैं। पशुओं से प्राप्त होने वाले गोबर से वे बायोगैस एवं सीएनजी भी बना रहे हैं। प्राप्त होने वाली स्लरी का उपयोग खाद के रूप में कर रहे हैं। इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम पटलावदा के कृषक श्री खामसिंह परमार के पोलीहाऊस में लगाई गई खीरा फसल का भी अवलोकन किया। श्री खामसिंह परमार को उद्यानिकी विभाग द्वारा पोलीहाऊस लगाने के लिए अनुदान दिया गया है।
नीमच कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा क्षेत्र के महागढ़ में लगभग 100 एकड़ के शासकीय कृषि फार्म का निरीक्षण कर, वहां बोई गई फसलों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कृषि फॉर्म में सरसों, चना की फसल के अलावा उपलब्ध अन्य भूमि पर 6 एकड़ में एक-एक एकड़ में औषधि एवं उद्यानिकी फसलें लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, कि इस कृषि फार्म में औषधि एवं उद्यानिकी गार्डन भी विकसित करें।
कलेक्टर ने कृषि फॉर्म से होने वाली आय एवं खर्च की जानकारी ली और निर्देश दिए, कि आगामी सीजन से कृषि फार्म लाभ में ही रहे। उत्पादन बढ़ाए, नई फसलें लगाए और अच्छी तरह से खेती करवाकर फॉर्म को लाभकारी बनाएं। कलेक्टर ने कृषि फॉर्म में तैयार किया जा रहे, सोयाबीन बीज का अवलोकन भी किया, बीज उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए, कि अच्छी गुणवत्ता के बीज तैयार करें। कलेक्टर ने कृषि फार्म की बाउंड्री पर वायर फेंसिंग करवाने के लिए एस्टीमेट बनवाने एवं कुएं की साफ-सफाई व गहरीकरण के प्रांकलन बनाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर को मिल सकता है गोल्डन सिटी अवार्ड, स्वच्छता में आठवी बार बनेगा नंबर-1












Click it and Unblock the Notifications