MP News: शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, जनता को दिया बेहद भावुक संदेश

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जहां केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से विधायक पद छोड़ते हुए इस्तीफा दिया है। साथी शिवराज सिंह चौहान ने बेहद भावुक संदेश बुधनी विधानसभा की जनता को दिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो जारी कर कहा की, आज मैं बहुत भावुक हूं। मैंने मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है।

Bhopal

मैं बुधनी से विधायक था, और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है। मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था। बचपन से ही आंदोलन किए और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया।

इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं छह बार विधायक रहा, सांसद के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया।

पिछला विधानसभा का चुनाव मैंने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था और अभी लोकसभा में इसी जनता ने मुझे 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया।

बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है, क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है और इस जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया है।

जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्यौछावर है और अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ मैं जनता की सेवा में लगा रहूंगा।

अपने प्राणों से प्रिय जनता को बारंबार प्रणाम!

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान को मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जहां केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा से विधायक पद छोड़ते हुए इस्तीफा दे दिया है।

ये भी पढ़े- Indore News: स्वच्छता के बाद अब वृक्षारोपण में इंदौर बनाएगा रिकॉर्ड, CM ने किया अभियान का आगाज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+