Indore News: स्वच्छता के बाद अब वृक्षारोपण में इंदौर बनाएगा रिकॉर्ड, CM ने किया अभियान का आगाज

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान MP के अंतर्गत "अपने इंदौर के लिए-एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम में सहभागिता की, एवं मां वसुधा को प्रणाम कर पौधरोपण किया। साथ ही राष्ट्रीय प्रिवेंटिव हेल्थ केयर सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

CM मोहन यादव ने कहा की, जीवन उपयोगी संसाधनों के रूप में अपने वात्सल्य से सदैव हमें सराबोर करने वाली मां प्रकृति के आंचल को हरा-भरा रखने की जिम्मेदारी अब हमारी है। आइये, मां प्रकृति की ममता को मान दें, उसका वंदन करें, एक पेड़ मां के नाम लगाएं और अपनी वसुंधरा को हरा-भरा बनाएं।

Indore

जल गंगा संवर्धन अभियान-अपने इंदौर के लिए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 51 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। CM मोहन यादव ने कहा की, इंदौर स्वच्छता के साथ ही हरियाली में भी रहेगा नंबर वन। वृक्षारोपण अभियान के लिए नगर निगम 10 करोड रुपए और वन विभाग 10 करोड देगा। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इंदौर को बनाएंगे पित्र पर्वत की तरह। महापौर ने कहा की, इंदौर संकल्प के साथ आने वाली पीढ़ी को देगा शुद्ध हवा और हरियाली।

इस दौरान 51 लाख पौधारोपण अभियान के गीत, स्लोगन, लोगो, वीडियो एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। इंदौर 1 दिन में एक स्थान पर बड़ी संख्या में पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाएगा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाना है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।

वहीं अब विजयवर्गीय की पहल पर शुरू हो रहे अभियान में इंदौर नगर निगम भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ी घोषणा करते हुए मकान की छत पर रूफ गार्डन बनाने वाले मकान मालिकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़े- Radha Rani Controversy के बीच प्रदीप मिश्रा से मिले कैलाश विजयवर्गीय, हुई ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+