ज्ञान सीधे किसान के खेत में पहुंच जाए तो किया जा सकता है चमत्कार- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसानों के लिए बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि किसान को हमें विज्ञान से जोड़ना है। अगर खेत, किसान से लेकर वैज्ञानिक तक जुड़ जाए और ज्ञान सीधे किसान के खेत में पहुंच जाए तो चमत्कार किया जा सकता है और हम चमत्कार करेंगे।

आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan said - Miracle will happen in the field for the farmer

इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कृषि के परिदृश्य को पूरी तरह से बदलना मेरी जिद है। मैं किसान और विज्ञान को जोड़ना चाहता हूं। हमारे यहां 86% किसान स्मॉल मार्जिनल फार्मर हैं। हमको खेती का मॉडल ऐसा बनाना पड़ेगा कि किसान एक हेक्टेयर तक की खेती में अपनी आजीविका ठीक से चला सकें।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan said - Miracle will happen in the field for the farmer

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम मिलकर कोई ऐसा रोड मैप बना लें, जिसपर चलकर न केवल भारतीय कृषि और किसान का कल्याण हो सके बल्कि हम भारत को दुनिया का फूड बास्केट बना दें, दुनिया को अन्न खिलाएं, एक्सपोर्ट करें।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan said - Miracle will happen in the field for the farmer

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और मिशन कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाना और किसान का कल्याण करना है। मैं जिस दिन से कृषि मंत्री बना हूं, तभी से दिन-रात यही सोच रहा हूं कि किसानों के जीवन को कैसे और बेहतर बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+