'इसे हटाओ-शिवपुरी बचाओ' महिला रेंजर ने DFO के खिलाफ शहर में लगवा दिए अश्लील पोस्टर

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी वन विभाग कार्यालय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। वन विभाग के डीएफओ सुधांशु यादव के खिलाफ शिवपुरी शहर में कई जगहों पर पर अश्लील पोस्टर चस्पा किया गया था। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक प्रेस वार्ता के दौरान शिवपुरी एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने जानकारी दी कि इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है। तीनों के नाम शौकत अली, प्रभु दयाल शर्मा और रमेश शर्मा शामिल हैं।

Toilet a love story Rewa News

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग डीएफओ को बदनाम करने के लिए वन विभाग में के ही रेंजर कृतिका शुक्ला ने यह षडयंत्र रचा था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में जगह-जगह पर अश्लील पोस्टर चिपकाए थे।

एसडीओपी संजय चतुर्वेदी और कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने जानकारी दी की पोस्टर चिपकाए जाने के बाद इस मामले में कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में कार्यवाहक वनपाल बाबूलाल नरवरिया की ओर से एक शिकायती आवेदन पत्र दिया गया था।

इस पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू की और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला शुरु किया। कैमरे में तीन संदिग्धों को पर्चे लगाते हुए देखा गया। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान दो लोगों की पहचान कर वनरक्षक शौकत अली और प्रभु दयाल शर्मा को दबोचा।

महिला रेंजर ने रची थी साजिश
इन दोनों वनकर्मियों को पकड़ने के बाद इनकी निशानदेही पर एक अन्य साथी रमेश शर्मा पुरानी शिवपुरी को राउंडअप किया गया। इन तीनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन तीनों ने रेंजर कृतिका शुक्ला के कहने पर यह अश्लील पोस्टर शहर में लगाए थे। अब पुलिस ने जांच के दौरान इस प्रकरण में अन्य धारा 509, 120बी भादवि का इजाफा किया गया है। इस मामले में मुख्य षडयंत्रकर्ता रेंजर कृतिका शुक्ला फरार बताई जा रही हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

दूसरी और पुलिस प्रकरण में डीएफओ सुधांशु यादव ने जानकारी दी कि कृतिका शुक्ला कोलारस रेंज में रेंजर हैं। डीएफओ रेंजर के खिलाफ शिकायतों के बाद उसकी जांच कर रहे थे। रेंजर की विभागीय जांच विभाग स्तर पर चल रही थी इसलिए रेंजर को निलंबित किया गया था। रेंजर कृतिका शुक्ला को कोलारस से हटाकर उनके स्थान पर रेंजर श्रुति राठौर को नियुक्त किया गया था। तभी से रेंजर कृतिका शुक्ला लगातार मनगंढ़त आरोप लगाती रही हैं और उन्होंने पहले भी बदनाम करने के लिए कई बार न्यूज़ में ऐसे बयान दिए हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में डीएफओ के बयान लिए हैं और अब धाराओं में इजाफा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+