Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मप्र में जिला कलेक्टर के सामने पूर्व MLA के पैरों में सिर पटक-पटककर खूब रोया किसान, देखें VIDEO

​शिवपुरी, 10 जनवरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आसमां से आफत बरसी और किसानों की आंखों से आंसू। बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

Recommended Video

    मप्र में जिला कलेक्टर के सामने पूर्व MLA के पैरों में सिर पटक-पटककर खूब रोया किसान
    Shivpuri farmer

    किसानों की बेबसी उस वक्त भी देखने को मिली जब जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पूर्व विधायक महेंद्र यादव नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।

    कलेक्टर व पूर्व विधायक को देख किसानों का दर्द फूट पड़ा और किसानों की आंखों से न सिर्फ आंसू टपकने लगे बल्कि किसान अधिकारियों व महेंद्र सिंह के पैरों में गिर कर दहाड़ मार-मार कर रोने भी लगे।

    गांव दीघोद में तो किसान जानकी लाल धाकड़ का कहना था कि 'साहब हमारे प्राण नहीं निकल रहे और बाकी भी नहीं रह रहे। गांव में तो बटरू लाल जाटव अपना दर्द तक बयां नहीं कर पाए। उनका गला रुंध गया।

    दरसअल, किसानों को ओलावृष्टि के बाद खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलने पर संशय है। किसानों का अधिकारियों से कहना है कि बाढ़ के समय भी उनके नुकसान का जायजा लिया गया। सर्वे हुआ, लेकिन आज तक न तो मकान गिरने का मुआवजा मिला है और न ही फसल का।

    इस दौरान अहीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव की पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव से मुआवजा वितरण पर बहस भी हो गई। अहीर सेना की तरफ से राजकुमार ने उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर इस बार किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो वे मजबूरन प्रदेश व्यापी आंदोलन करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+