Chhindwara Accident : बारातियों से भरी बोलेरो बाइक सवार को बचाने के चक्कर में गड्ढे में गिरी, 7 लोगों की मौत
छिंदवाड़ा, 16 जून। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार सुबह दुपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में बारात की गाड़ी गड्ढे में जा गिरी। तीन साल के बच्चे समेत सात बारातियों की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कोड़ामऊ से बारातियों की बोलेरो छिंदवाड़ा की ओर जा रही थी। बोलेरा में 12 बाराती सवार थे। रास्ते में सड़क के किनारे उतरते वक्त मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में बोलेरो बेकाबू हो गई और पास के एक गड्ढे में जा गिरी।
हादसे में छह बारातियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। मृतकों में अधिकांश लोग लेंदागोंदी के रहने वाले थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बोलेरो को अपने कब्जे में लिया है। घटनास्थल के आस-पास के लोगों ने बताया कि बोलेरो की गति अधिक थी और सड़क के किनारे उतरने पर उसका संतुलन बिगड़ गया। बोलेरो ने कई मोटरसाइकिल सवारों को भी अपनी चपेट में लिया है। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
Chhindwara Accident : इन्होंने गंवाई जान
1. दिप्पू उर्फ दिपेंद्र इवनाती (3 साल) निवासी लेंदागोंदी
2. अजय (32 साल) पिता बलवान इवनाती, निवासी लेंदागोंदी
3. सचिन (19 साल) पिता रामदिन, निवासी धनोरा थाना देवलापार नागपुर
4. राजकुमार (40 साल) सुखराम चौरे, निवासी आगरपुर, थाना बिच्छूआ
5. सागर उर्फ शिवपाल (31 साल) पिता मंगल, निवासी जमुनिया, बिच्छूया
6. रंजीत (35 साल) पिता बिस्तु उइके, निवासी लेंदागोंदी
7. रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती, निवासी कर्मझिरी थाना कुरई
ये हुए घयल
1. सचिन उर्फ दक्ष (5 साल) पिता अजय इन्वाती, निवासी लेंदागोंडी
2. पिंकी उर्फ देववती पति अजय इन्वाती, निवासी लेंदागोंडी
3. अनिल (22 साला) पिता अमर खड़ाइत, निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ












Click it and Unblock the Notifications