'मेरी पत्नी भी नहीं बना पाई ऐसी जैकेट', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसी की 2 महिलाओं की हस्तशिल्प की ऐसे तारीफ

Madhya Pradesh News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बदरवास के बूढ़ा डोंगर गांव पहुंचे जहां उन्होंने अदानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किए जाने वाले परिधान उत्पादन इकाई का भूमिपूजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में सिंधिया को महिलाओं ने अपने हाथों से बनाया जैकेट उन्हें भेंट किया। जिसकी सिंधिया ने जमकर तारीफ की और कहा मेरी बहनों द्वारा बनाया गया यह जैकेट सदैव विशेष रहेगा।

सिंधिया ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा बहनों की मेहनत और कारीगरी से बना यह जैकेट सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि उनके सशक्तिकरण का प्रतीक है। आज क्षेत्र की बहनें घर से बाहर निकल अपने सपनों को पूरा कर रही हैं। आप सब की कहानी, एक नए भारत की कहानी है।

scindhiya

ज्योतिरादित्य सिंधिया बदरवास के बूढ़ा डोंगर गांव में अदानी फाउंडेशन द्वारा स्थापित किए जाने वाले परिधान उत्पादन इकाई के भूमिपूजन के लिए आए थे। भूमिपूजन के बाद सिंधिया ने महिला सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा आज मेरी बहनों ने जो जैकेट पहनाया है। इस जैकेट को ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर मैं पूरे देश- विदेश में पहनकर जाउंगा और एक दिन ऐसा भी आएगा जब इस जैकेट के अंदर लिखा जाएगा मेक इन इंडिया।

महिलाओं द्वारा केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लिए बनाई गई यह जैकेट उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने मंच से ही महिलाओं की जमकर तारीफ की। सिंधिया ने कहा "यह जैकेट इतनी परफेक्ट है कि शायद मेरी पत्नी भी इतनी अच्छी जैकेट मेरे लिए न बना पाए। उन्होंने कहा मैं दिल्ली जाकर यह जैकेट उन्हें अवश्य दिखाऊंगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी जल्द ही बदरवास की महिलाओं से मिलने आएंगी।

केद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जैकेट वाला यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे सिंधिया काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिक्षा और लीला नाम की महिला जिसने जैकेट भेट की थी उनकी खूब तारीफ की कहा कि मैं अपनी धर्मपत्नी को यह जैकेट जरुर दिखाउंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+