MP News: स्कूल के मैदान में मिली नोटों की गड्डी पुलिस को सौंपा, मासूम बच्चों की ईमानदारी को सलाम

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो मासूम बच्चों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। कक्षा तीन और कक्षा 5 में पढ़ने वाले दो बच्चों को मैदान पर बिखरे मिले हजारों रुपए के नोट पुलिस को देकर ईमानदारी का परिचय दिया।

स्कूल प्रिंसिपल के माध्यम से 8 हजार 900 पुलिस को सोपा गया है। दोनों मासूम बच्चों की ईमानदारी देख एसडीओपी भी फैन हो गई हैं। पुलिस अधिकारी ने इनाम देकर बच्चों को सम्मानित भी किया।

Khargon handed over to Gaddi police,

पूरा मामला बड़वाह थाना क्षेत्र का है। सरस्वती शिशु मंदिर बड़वाह में पढ़ने वाले कक्षा 3 के छात्र यश पिता विजय राठौर और 5वीं कक्षा के छात्र विशाल पिता गोरेलाल मुजाल्दे को दोपहर में स्कूल के बाहर ग्राउंड पर बिखरे हुए नोट दिखाई दिए। दोनों बच्चे ग्राउंड पर बिखरे कई नोट देखकर पहले तो चौंक गए। फिर उन्होंने एक-एक कर सभी नोट समेट लिए।

हजारों रुपए लेकर बच्चे सीधे अपनी क्लास टीचर के पास पहुंचे और ग्राउंड पर नोटों की गड्डी मिलने की जानकारी दी। टीचर ने बच्चों को मिलें गड्डी की जानकारी विद्यालय के प्रिंसिपल रामकिशन जायसवाल को दी।

जायसवाल ने दोनों छात्रों को शाबाशी देते हुए दोनों बच्चो को रुपये के साथ थाने भिजवाया। थाने पर बच्चों ने ये आठ हजार 900 रुपये की राशि एसडीओपी अर्चना रावत को जानकारी देते हुए सौंप दी। दोनों छोटे-छोटे बच्चों की ईमानदारी देखकर एसडीओपी अर्चना रावत अभिभूत हो गईं और उन्होंने दोनों बच्चों को सम्मानित किया।

बड़वाह एसडीओपी अर्चना रावत के जानकारी अनुसार बच्चों को स्कूल के बाहर खेल के दौरान ग्राउंड पर 8900 रुपए मिले। इनमें ज्यादातर 500 के नोट थे।इसके अलावा 200 और 100 के नोट भी शामिल थे। बच्चों ने वास्तव में नैतिकता का सबक पढ़ाया है।

ईमानदारी दिखाई है। उन्हें सम्मानित भी किया गया है। हालांकि, अब तक इस राशि को लेने कोई आया नहीं है। हो सकता है कि न्यूज़ को पढ़कर इनका वास्तविक मालिक आ जाए, तब उन्हें राशि सौंप दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+