MP के इस मंदिर में नहीं थम रहा लड्डू प्रसाद विवाद, अब ट्रस्ट ने कही ये बात
Tirupati Balaji Temple के बाद मध्य प्रदेश के सलकनपुर देवी धाम में लड्डू प्रसाद पर विवाद खड़ा हो रहा है, जहां मंदिर ट्रस्ट की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले लड्डू प्रसाद के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। मंदिर ट्रस्ट ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रसाद के पैकेट पर मंदिर का मोनो ना लगने की चेतावनी दी है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष का कहना है कि, महिला समूह मंदिर प्रांगण के बाहर अपना मोनो लगाकर लड्डू बेच सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ महिला समूह ने नवरात्रि को देखते हुए लड्डू बनवाने के लिए बड़ी संख्या में सामान बुलवाया है। महिला समूह का मानना है कि, यदि मोनो हटाकर लड्डू बेचे गए तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू प्रसाद में मिलावट को लेकर उपजे विवाद के बाद देशभर में गुस्सा देखने मिल रहा है, जहां अब देश भर के मंदिरों में लड्डू प्रसाद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस बीच अब मध्य प्रदेश के सलकनपुर देवी मंदिर में भी लड्डू प्रसाद के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सलकनपुर देवी धाम मंदिर प्रांगण में बिकने वाले लड्डुओं को लेकर विवाद शुरू हो गया है, जहां लगातार बढ़ते विवाद के बीच अब सलकनपुर देवी मंदिर ट्रस्ट ने पिछले दिनों हुई बैठक में लड्डू प्रसाद के विक्रय पर रोक लगाने का फैसला लिया है। वहीं अब इसके लिए कलेक्टर से मांग की गई है कि, मंदिर में विक्रय होने वाले लड्डू प्रसाद पर रोक लगाई जाए, साथ ही सहायता समूह द्वारा तैयार किए जाने वाले इन लड्डुओं को मंदिर का मोनो लगाकर बेचा जाता है। इसके बाद अब मंदिर ट्रस्ट ने इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती है।
मंदिर से जुड़े ट्रस्ट की माने तो किसी को भी इस तरह की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं अब देखना होगा कि, सलकनपुर देवी धाम में लड्डू प्रसाद पर लगी विक्रय पाबंदी आखिर कब तक जारी रहती है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में भी इन दिनों लड्डू प्रसाद की जांच पड़ताल का सिलसिला जारी है, तो वहीं मंदिरों से मिलने वाले प्रसाद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तिरुपति बालाजी मंदिर में हुए घटनाक्रम के बाद पूरे देश भर में मंदिर प्रबंधन और प्रशासन अलर्ट नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain News: प्रभारी मंत्री ने श्रद्धालुओं से पूछा, कैसी है महाकाल की प्रसादी?, मिला ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications