Ashoknagar News: अंग्रेजी काल में संस्कृत-हिंदी में मिला गोल्ड मेडल, साक्षी जैन ने बढ़ाया अशोकनगर का मान
Ashoknagar News: अशोकनगर की छात्रा साक्षी जैन ने संस्कृत और हिंदी में टॉप किया है और उपराष्ट्रपति के हाथों से गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं।
अशोक नगर शहर की एक बेटी ने अंग्रेजी नहीं वल्कि हिंदी और संस्कृत में महारथ हासिल की है। बनस्थली राजस्थान में अध्ययनरत अशोकनगर के व्यवसाई सुनील जैन एवं आभा जैन की पुत्री साक्षी जैन को बैचलर डिग्री में हिंदी में और मास्टर डिग्री में संस्कृत में गोल्ड मैडल प्राप्त हुआ है।

वहीं बीते दिनों भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने दीक्षांत समारोह के दौरान साक्षी को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई की हैं।
साक्षी अपनी अब तक की सफलता का श्रेय अपने माता पिता, परिवार जनों और भाई बहनों को देती हैं। उनका कहना है कि अपने टारगेट फिक्स कर एकाग्रचित होकर लक्ष्य को बड़ने पर एक दिन सफलता अवश्य मिलती है। साक्षी की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications