Sagar: शाहगढ़ का अपर चंदिया बांध जर्जर, होने लगा रिसाव, खतरनाक स्थिति में पहुंचा
सागर, 15 सितंबर। मप्र के सागर में अंग्रेजों के समय में बना अपर चंदिया बांध खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। मूल रुप से पेजयल और सिंचाई परियोजना के तहत ब्रिटिश काल में बना यह बांध भारी बारिश में कभी भी फूट सकता है। शाहगढ़ इलाके में अमरमऊ के ऊपरी हिस्से में बने इस बांध में जगह-जगह से पानी के धारे फूट रहे हैं। लगातार, साल-दर-साल इनमें कटाव हो रहा है और बांध में झिरनों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी होने के बावजूद सिंचाई विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।
Recommended Video

बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं में ब्रिटिश काल से ही नदी-नालों पर छोटे-छोटे बांध व नाला क्लोजर बनाए गए थे। इन्हीं में से एक शाहगढ़ तहसील का अपर चंदिया बांध है। पुराने पत्थरों, सीसी और लोहे के मटेरियल से बांधा गया यह बांध अब जर्जर हालत में पहुंच गया है। बांध के बहाव वाले हिस्से में बांध के अंदर सीसी मटेरियल के साथ लगे लोहे के सरिया जगह-जगह से बाहर झांक रहे हैं। वहीं बांध में दर्जनों जगह से फव्वारे और झिरने बह रहे हैं। इनसे हजारों गैलन पानी रोजाना बर्बाद भी हो रहा है। बांध की करीब दो दशकों से मरम्मत नहीं कराई गई, जिस कारण साल-दर-साल यह जर्जर होता जा रहा है। जिस हालत में यह बांध पहुंच गया है, उससे आशंका है कि कभी भी यह बांध ढह सकता है, फूट सकता है।

शाहगढ़ के अमरमऊ और लुडयारा सादपुर में इलाके में होती है सिंचाई
शाहगढ़ क्षेत्र के अमरमऊ से लेकर लुडयारा सादपुर सहित दो दर्जन गांव की हजारों हेक्टेयर खेती की भूमि को पानी पहुंचाने एवं शाहगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी देने के लिए बने क्षेत्र के अपर चंदिया डेम का पानी विभाग द्वारा बर्बाद किया गया है। जानकारी अनुसार अंग्रेजी शासन काल के चंदिया टैंक की दीवार से जहां पानी का रिसाव से बर्बाद हो रहे पानी व बांध की खस्ता हालत को देखकर किसान व ग्रामीण चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि बांध से लगातार पानी रिसाव होता रहा तो गर्मी में सिंचाई और पीने के लिए पानी कहां से लाएंगे। यदि बांध फूट गया तो भविष्य का क्या होगा।
सिंचाई विभाग ने तोड़ दिया था बेस्टबियर, बांध की भराव क्षमता घटी
चंदिया अपर डैम करीब सौ साल से अधिक पुराना हो चुका है। चंदिया टैंक के रखरखाव को लेकर जल संसाधन विभाग गंभीर नही है। बीते सालों में बांध से पानी का रिसाव होने के बाद क्षेत्र में अपवाह फैल गई कि अपर चंदिया डेम टूट रहा है। लोग काफी दहशत में आ थे। सिंचाई विभाग ने लोगों को संतुष्ठ करने के लिए बांध का बेस्टबियर तोड़ दिया, जिससे पानी डैम से तेजी से निकलने लगा और बांध की भराव क्षमता करीब दो फीट कम कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications