MP Nikay Chunav: तो न‍िगम देगी “नगर गौरव” की उपाध‍ि, पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी, जान‍िए क्‍या है मामला

सागर, 05 जुलाई। मप्र के सागर में यद‍ि भाजपा न‍िगम पर काब‍िज होती है और नगर सरकार की मुख‍िया भाजपा से चुनी गई तो शहर के मेधावी छात्र-छात्राएं "नगर गौरव" बन कर सपने साकार कर सकेंगे। यह हम नहीं कह रहे बल्‍क‍ि भाजपा और उनकी प्रत्‍याशी ने चुनाव में युवाओं से वायदा किया है। यह भी कहा जा रहा है कि कॉप्‍टीशन के ल‍िए उनको आर्थ‍िक मदद भी की जाएगी।

न‍िकाय चुनाव

दरअसल भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने बीते रोज विधायक शैलेंद्र जैन के साथ मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान संगीता तिवारी ने कहा कि हम सागर के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के 70 प्रत‍िशत से अधिक अंक आने पर एवं आईएएस व आईपीएस परीक्षाओं में सफल होने पर मैं उन्हें नगर निगम द्वारा "नगर गौरव सम्मान" के तहत सम्मानित कर उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाऊंगी।

प्रत‍ियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च उठाएंगे
सागर को गौरान्वित करने वाली हर प्रतिभा को नगर निगम आगे आकर उनके आगे की तैयारी का पूरा खर्च उठाकर प्रोत्साहन करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दूंगी। हर हाल में सागर का संपूर्ण विकास, लोगों को अच्छी सुविधाएं दिलाने और मातृशक्ति एवं युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य करुंगी।

अलग से कमेटी और फंड भी बनाएंगे
संगीता त‍िवारी ने बताया कि सागर में प्रत‍िभाओं को प्रोत्‍साह‍ित करने और नगर का नाम रोशन करने वालों को सम्‍मान‍ित करने के ल‍िए बाकायदा पूरी एक कमेटी बनाई जाएगी और अलग से फंड का प्रावधान किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+