Sagar: समलैंगिक सहेलियों को एक-दूसरे से हुआ प्यार, परिजन बने प्यार के दुश्मन
सागर में करीब सात साल पहले कॉस्मेटिक स्टोर पर दो लड़कियों की मुलाकात दोस्ती में बदली, फिर प्यार हो गया। दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली, दोनों कोर्ट मैरिज करने पहुंच गई। समलैंगिक विवाह की अनुमति न मिलने से वापस लौटना पड़ा।

समलैंगिकों के विवाह को मान्यता के विषय पर लिए केंद्र और सुप्रीम कोर्ट तक कोहराम मचा है। ऐसे माहौल में सागर में दो सहेलियों के आपस में प्यार होने और गुपचुप शादी रचाने का मामला सामने आया है। हद तो तब हो गई जब परिजन इन्हें इंदौर से वापस सागर लाए तो बीते रोज ये कोर्ट मैरिज करने कलेक्टोरेट पहुंच गईं। समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता न होने के कारण अधिकारियों ने इन्हें बैरंग ही लौटा दिया।
दरअसल शहर की दो लड़कियों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इतना कि गुपचुप शादी भी रचा ली, लेकिन घरवालों को खबर मिल गई। अब वे इन दोनों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। मामला शहर के तिली और पुरव्याऊ की रहने वाली लड़कियों का है। 25-26 साल उम्र की यह दोनों लड़कियां सोमवार को अपर कलेक्टर के अधीनस्थ विवाह पंजीयन शाखा पहुंची। उन्होंने अपने विवाह के पंजीयन की बात कही। जवाब में उन्हें बताया गया कि भारतीय संविधान में लड़कियों के आपसी विवाह को मंजूरी नहीं है। इसके बाद ये लोग बैरंग लौट गईं। इनमें से पति की भूमिका निभाने वाली लड़की का कहना है कि मैं अपनी सहेली से इतना प्यार करती हूं कि मैं उसके लिए ट्रांसजेंडर ऑपरेशन कराने तक को तैयार हूं।

घर छोड़कर दोनों इंदौर में बस गई थीं, परिजन वापस ले आए
इनमें से एक लड़की तनु (बदला हुआ नाम) जो स्वयं को मानसिक व शारीरिक रूप से लड़का मानती है। उसने बताया कि हम दोनों का अफेयर करीब 7 साल से चल रहा। मेरी पहली मुलाकात मोहनी (बदला हुआ नाम) से एक कॉस्मेटिक स्टोर पर हुई थी। धीरे-धीरे मुलाकात बढ़ी तो हम लोग एक-दूसरे से प्यार करने लगे। हम लोग बीच में अपना-अपना घर छोड़कर इंदौर में भी बस गए, लेकिन मोहनी के परिवार वाले यहां तक आ गए। वे उसे वहां से जबरिया सागर ले आए। जबकि हम दोनों बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं।
दबाव बनाने, जीजा बहन को तलाक देने की धमकी देता है
तनु का कहना है कि मेरी पत्नी मोहनी को वापस बुलाने के लिए उसकी बड़ी बहन का पति तरह-तरह से दबाव बनाता है। वह बोलता है कि अगर तुमने मेरी साली को नहीं छोड़ा तो मैं उसकी बहन को तलाक दे दूंगा। वह मुझे भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। तनु के अनुसार वह एक पूर्व सैनिक की पुत्री है और उसके परिवार वालों को इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं है। जबकि पत्नी का रोल निभाने वाली मोहनी के परिजन इस विवाह को कतई स्वीकारने तैयार नहीं हैं। उन्होंने तनु के घर पर जाकर काफी हंगामा किया। उसके नाबालिग भाई को भी अपने साथ ले गए। यह ताजा विवाद कोतवाली थाने तक भी पहुंचा है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications