महिलाओं को घूंघट से मुक्ति दिलाना चाहता है कुर्मी समाज, दहेज और मृत्युभोज प्रथा बंद करने पर जोर
सागर, 4 सितम्बर। समाज के अंदर महिलाओं के घूंघट निकालने को कुरीतियां बताते हुए कुर्मी क्षत्रिय समाज ने इस प्रथा को बंद करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही दहेज और मृत्युभोज को भी समाज के अंदर बंद करने का समाज से लोगों से आग्रह किया है। समाज का प्रतिनिधित्व करने वालों का मानना है कि समाज का संगठित होना बहुत जरुरी है और बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने से समाज आगे बढे़गा। दरअसल रविवार को सागर में कुर्मी क्ष़ित्रय समाह का महाकुंभ आयोजित किया गया है। इसमें समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित देशभर से लोग जुटे थे।

कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने समाज के महाकुंभ को संबंोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित होना बहुत जरूरी है और संगठित होकर समाज में फैली कुरीतियों जिनमें पर्दा प्रथा, दहेज प्रथा मृत्यु भोज जैसी कुरीति शामिल हैं।, इनको बंद करना चाहिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बेटियों को पढ़ाओ और बेटियों को आगे बढ़ाओ इस पर समाज को खास जोर देना चाहिए।

गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ले कुर्मी क्षत्रिय समाज
समाज के महापुरुष लौहपुरुष सरदार पटेल, छत्रपति शिवाजी तथा छत्रपति साहूजी महाराज के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर राजनीतिक व सामाजिक चेतना जागृत करने की जरुरत है। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष राम खिलावन पटेल ने कहा कि 19 फरवरी को एक लाख से ज्यादा सामाजिक बंधु इकट्ठे होकर छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती धूमधाम से मनाएंगे। समाज हित के लिए सामाजिक लोगों को आगे बढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और युवाओं को संगठन से जुड़कर समाज को शक्ति प्रदान करने की बात पर जोर दिया।

डाॅ. उमेश पटेल ने बताया बुंदेलखंड में समाज कैसे संगठित हो रही
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. उमेश पटेल ने देशभर से आए समाज के प्रतिनिधियों को बताया कि सागर सहित बुंदेलखंड में समाज को संगठित करने के क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं। किस तरह समाज को एक सूत्र में पिरोया जा रहा है। कैसे समाज के एक-एक व्यक्ति को एप्रोच कर लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। समाज के युवाओं को समाज से जोड़ने के प्रयास की जानकारी दी। डाॅ. उमेश पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, मप्र के मंत्री सहित तमाम पदाधिकारियों का महाकुंभ पधारने पर आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications