बेटी के आशिक की सरेराह चप्पलों से पिटाई, घसीटते, मारते थाने ले गईं
खुरई में शाम को रेलवे स्टेशन से पुलिस स्टेशन के बीच एक युवक का तमाशा बन गया। लाल शर्ट पहले युवक को एक महिला व दो युवतियां बीच बाजार थाने की तरफ ले जा रही थीं। युवक के हाथ बंधे हुए थे और उसके मुंह से खून टपक रहा था। बावजूद पीछे चल रही दोनों युवतियां उस पर चप्पल बरसा रहीं थी। महिला और दोनों युवतियों ने युवक पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए जमकर धुनाई की है।
Recommended Video

खुरई थाना इलाके में स्टेशन के पास रहने वाले युवक वीरेंद्र रैकवार पर खुरई की ही मुस्लिम महिला ने उसकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की दी गई जानकारी में महिला ने बताया कि 2 नवंबर को वीरेंद्र नाम के इस युवक ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया था। पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। किसी ने फोन पर सूचना दी थी कि उनकी बेटी रेलवे स्टेशन के पास एक घर में बंद हैं। वहां पहुंचने पर बेटी को इसकी कैद से छुड़ाया। बेटी तीन दिन से इसके कब्जे में थी, इसने उसके साथ मारपीट भी की है। इसलिए इसे घर से हाथ बांधकर थाने लेकर आए हैं। इस मामले में युवक ने पुलिस को बताया है कि जिस युवती के अपहरण की ये महिलाएं बात कर रही हैं व उसकी पत्नी है, उससे शादी हो चुकी है। ये सभी भोपाल में रहती हैं और आज ही आई हैं।

भोपाल पुलिस में इसी युवती की गुमशुदगी का मामला
खुरई पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार इसी महिला और दो युवतियां पीटते हुए शिकायत करने थाने पहुंची। भोपाल में इसी युवती की गुमशुदी का मामला 12 अक्टूबर को दर्ज हुआ था। इसको करीब 15 दिन पहले भोपाल की छोला थाना पुलिस इसी लड़के के पास से बरामद करके ले गई थी। यह मामला भोपाल पुलिस में चल रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications