Sagar: धर्मश्री में कलयुगी बेटे ने असक्त पिता को इतना मारा कि उनका दम निकल गया
सागर, 20 अगस्त। मप्र के सागर में बेटे द्वारा बुजुर्ग पिता से बेरहमी से मारपीट करने और बेदर्दी से उनकी जान लेने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद बेटा घर से भाग गया था। सुबह घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला उजागर हुआ। पुलिस ने कलयुगी व पिता के हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मप्र के सागर जिले के धर्मश्री इलाके में रहने वाले 65 वर्षीय खुमान अहिरवार शरीर से अशक्त हैं। वे अपने घर पर ही रहते हैं। बेटे को गलत बातों पर टोका-टोकी उन्हें भारी पड़ गई। बीती रात किसी बात पर उन्होंने अपने 22 साल के बेटे खुमान अहिरवार को किसी बात पर टोका था। वह पिता से विवाद करने लगा। इस दौरान उसने पिता से मारपीट शुरु कर दी। बाद में वह घर से बाहर भाग गया।

सुबह मां पहुंची तो पिता मृत पडे़ थे
सुबह जब खुमान की पत्नी उनको देखने पहुंची तो उनके मुंह स खून निकल रहा था। उन्होंने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो वे हिलडुल भी नहीं रहे थे। ध्यान से देखा तो वे मृत अवस्था में पडे़ थे। उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को चीखकर बुलाया। बाद में मोतीनगर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो पूछताछ की तो पता चला कि बेटे ने रात में पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर हत्यारे बेटे गुलाब को पकड़कर हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications