Sagar: शहीद स्मारक पर भूख से व्याकुल अजगर का धरना! रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
सागर, 27 अगस्त। मप्र में सागर जिले के शाहपुर में घनी आबादी के बीच भारी-भरकम अजगर पहुंच गया। चौराहे पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल पर प्रतिमा के अंदर था। यह अंदर कैसे पहुंचा यह तो किसी को नहीं पता, लेकिन घनी आबादी के बीच में शहर के अंदर करीब 10 फीट का भारी-भरकम अजगर की मौजूदगी ने लोगों को दहशत से भर दिया। बाद में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर कर रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा हैं।
Recommended Video

गढ़ाकोटा तहसील के शाहपुर में सुबह-सुबह शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक चौक पर अचानक हड़कंप मच गया। यहां बाउंड्री व जाली के अंदर करीब 10 फीट का अजगर बाहर निकलने के लिए फुंकार रहा था। एक युवक की नजर उस पर पड़ी तो उसने चिल्लाकर बाकी लोगों को बताया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि तेज-तर्रार अजगर स्मारक के पास अंदर फुंकार रहा है। वह बाहर निकलने के लिए परेशान था। जैसे ही अजगर ने लोगों को अपने आसपास देखा तो वह उन पर हमला करने का प्रयास करने लगा। लेकिन जारी का गेट लगा होने के कारण वह असफल रहा। कई लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का रेस्क्यू कर उसे बोरे बोरे में बंद करके गाड़ी में डालकर जंगल ले जाकर छोड़ा।

रात के अंधेरे में पास के जंगली इलाके से आ गया होगा
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अजगर जैसे प्राणी आबादी से प्रायः दूर ही रहते हैं। यह पहाड़ी व पथरीले इलाकों में रहता है। बारिश के दौरान बिलों, चट्टानों में पानी भरने से ये बाहर कि ओर निकल पड़ते हैं। संभव है यह शिकार की तलाश में रात के अंधेरे में शहर की तरफ आ गया होगा। चूंकी अजगर लंबा-चैड़ा होता है, इसलिए यह बाउंड्री या जाली पार कर स्मारक के अंदर प्रतिमा के पास पहुंच गया होगा, लोगों की भीड़ के कारण बाहर नहीं निकल पाया होगा। वह भूखा भी था, इसलिए हमला करने का प्रयास कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications