केंद्रीय मंत्री ने डीजीपी से कहा, ओडिशा में बीना की युवती की हत्या मामले में जांच कराएं
Madhya Pradesh के बीना की युवती का ओडिशा के जगन्नाथपुरी में होटल के बाहर से अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले परिजनों के पहुंचने से पहले ही ओडिशा पुलिस ने पीएम करा दिया था। परिजन का आरोप है कि पुलिस पहले दिन से मामले में पक्षपात कर रही है। इधर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने डीजीपी से बात कर मामले में उड़ीसा के डीजीपी से बात कर मामले में सही जांच के लिए निर्देश दिए हैं।

बीना की 18 साल की युवती परिजन के साथ जगन्नाथपुरी घूमने के लिए गई थी। वहां सुबह कपड़े उठाने गई युवती गायब हो गई थी। चार दिन बाद युवती का जली अवस्था में समुंदर किनारे शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। मामले में दो दिन पहले परिजन को फोटो भेजकर सूचना दी गई थी। परिजन अंतःवस्त्र, हाथ के कलावे, कंठी, पैर में काला धागा देखकर पहचान शिनाख्त की थी। मामले में परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परिजन के पहुंचने से पहले ही पोस्टमार्टम करा दिया था। परिजन का आरोप है कि बच्ची की जिस तरह जली अवस्था में शव मिला है, उसके शरीर पर कैमिकल से जलाए जाने के निशान है, उससे साफ है कि हत्या की गई है। बावजूद वहां की पुलिस इसे आत्महत्या सिद्ध करने पर तुली है। परिजन का सीधा आरोप है कि हत्या तो ठीक बच्ची के शरीर से अंदरुनी अंग गायब होने तक की उन्हें आशंका है।
बाल अधिकार आयोग, महिला आयोग भी नोटिस देगा
राष्ट्रीय महिला अधिकार आयोग और राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकारी आयोग बीना की बच्ची के मामले में ओडिशा की सरकार को नोटिस देकर जवाब-तलब व इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई, कार्रवाई का अधार सहित अन्य बिंदुओं पर नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। बाल आयोग के सदस्य ने इस मामले में पुष्ठि की है।












Click it and Unblock the Notifications