Run for Unity लौह पुरुष को याद कर बच्चों संग सड़क पर दौड़े परिवहन मंत्री और विधायक
Run for Unity 2022 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर मध्यप्रदेश के सागर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था। शहर के हृदय स्थल पर गौरमूर्ती तीनबत्ती से दौड़ का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूली बच्चों के लिए दौड़ का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मप्र के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत, विधायक शैलेंद्र जैन सहित अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
Recommended Video

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को मप्र शासन और सरकार देश और प्रदेश की एकता व अखंडता दिवस के रुप में मनाती है। इस साल सरकारी और प्रशासनिक स्तर पर बड़े आयोजन रखे गए थे। सुबह तीनबत्ती गौर मूर्ति पर प्रशासन द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया था। परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने आयोजन में शामिल स्कूल के बच्चों और तमाम अतिथियों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में सक्रिय योगदान के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद हरीझंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया गया। बच्चों के साथ मंत्री, विधायक, अधिकारी और अन्य तमाम लोग भी दौड़ते नजर आए।

कलेक्टोरेट में भी सरदार पटेल को याद किया गया

कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक आर्य ने सरदार पटेल की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications