Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: नरसिंहपुर डीएम रिजु बाफना को बनाया गया शाजापुर का नया कलेक्टर, किशोर कुमार कन्याल को बने उप सचिव

Shajapur News: नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर रिजु बाफना को अब शाजापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, शाजापुर कलेक्टर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाते हुए उनका ट्रांसफर कर दिया। अब उनकी जगह आईएएस अधिकारी रिजु बाफना को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है।

Riju Bafna was made the new collector of Shajapur, Kishore Kumar Kanyal was made Deputy Secretary

बता दे हिट एंड रन कानून को लेकर देशभर के ट्रक, बस और टैक्सी चालक पिछले दो दिनों से हड़ताल पर थे। जिसके वजह से जगह-जगह लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, इसे देखते हुए शाजापुर कलेक्टर ने हड़ताली ड्राइवरों के साथ एक बैठक की थी। जहां एक ड्राइवर लगातार कलेक्टर से बहस कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर के मुंह से निकल गया कि तुम्हारी औकात क्या है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद शाजापुर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पूरे मामले को विस्तार से बताते हुए अपने शब्दों के लिए माफी भी मांगी, लेकिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल इस पर एक्शन लिया और शाजापुर कलेक्टर के पद से किशोर कुमार कन्याल को हटा दिया।

सीएम कार्यलय से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों और प्रशासन के बीच हुई बैठक के दौरान अधिकारी द्वारा अपशब्दों का उपयोग करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को स्थानांतरित कर ऋजु बाफना को अब शाजापुर जिला कलेक्टर पदस्थ किया है।

कौन है रिजु बाफना

रिजु बाफना ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने 2013 में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की परीक्षा में टॉप 100 में स्थान प्राप्त किया था।

पेशेवर करियर:

रिजु बाफना ने IAS बनने से पहले कैंब्रिज इकोनॉमिक्स पॉलिसी एसोसिएट्स के लिए काम किया था।

शिक्षा का अध्ययन:

सन् 2011 में, उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 2013 में यूपीएससी में 77वीं रैंक हासिल की थी।

अन्य गतिविधियां:

रिजु बाफना के पति भी आईएएस अफसर हैं। उन्होंने एक वेबसाइट चलाई थी, जहां वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे लोगों को सलाह देती थी और काउंसलिंग करती भी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+