MP Weather: भोपाल जबलपुर और रायसेन समेत 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए मौसम की खबर
मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिससे कभी धीमी कभी तेज बारिश हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के तवा बरगी समेत 9 बड़े बांधों के गेट खोले गए।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मध्य प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश होगी। जिसमें सीहोर नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, श्योपुर, शिवपुरी अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हुई है। भोपाल, जबलपुर समिति 23 जिलों में भारी बारिश को लेकर आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसी तरह शुक्रवार को प्रदेश में 35 जिलों में भारी बारिश हुई थी, यहां चार इंच या से अधिक बारिश होने का अनुमान है।
भोपाल मौसम कैंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया बन गया है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होकर सीधी और ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रही है। इसके अलावा, एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम दिशा में सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी लगातार नमी ला रही हैं, जो प्रदेश को प्रभावित कर रही हैं।

इस वजह से गुरुवार देर रात से ही तेज बारिश हो रही है, और यह अगले 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। शनिवार तक यह सिस्टम आगे बढ़ेगा और दक्षिण तथा मध्य हिस्से को प्रभावित करेगा। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और बाढ़ आने की भी आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications