लॉकडाउन में शादी रचाने दुल्हन के घर पैदल ही पहुंच गया दूल्हा, देखें वीडियो
रतलाम। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते देशभर में तीन मई तक के लिए लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के अवधि में तय अधिकांश शादी समारोह टाल दिए गए। वहीं, कुछ समारोह बेहद सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करके सम्पन्न करवाए जा रहे हैं।

जावरा में हुई शादी
ऐसी ही एक शादी मध्य प्रदेश के रतलाम के जावरा कस्बे में हुई है। शादी में दूल्हा-दुल्हन समेत सिर्फ छह लोग शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि दूल्हा अपने घर से दुल्हन के घर पैदल ही पहुंचा और फिर शादी रचाने के बाद दोनों भी पैदल ही गए।

शादी में सिर्फ छह लोग हुए शामिल
जानकारी के अनुसार जावरा स्थित नया मालीपुरा इलाके में सोमवार को नया मालीपुरा निवासी अजय व रागिनी की शादी हुई। शादी की सभी रस्में दोनों परिवारों ने साथ मिलकर निभाई। मगर शादी में दूल्हा-दुल्हन समेत छह लोग ही शामिल हुए।

दुल्हन को भी पैदल ही ले गए
दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान किया और उसे दूल्हे के साथ विदा किया। दूल्हा अपने परिवार के साथ अपने घर से पैदल चलकर ही दुल्हन के घर पहुंचा था और पूरे विधि-विधान से शादी की रस्म पूरी कर दुल्हन को पैदल ही अपने घर लाया। दोनों के घरों में ज्यादा दूरी नहीं है।

छह लोगों की ही मिली थी परमिशन
दूल्हा अजय मौर्य ने बताया कि हमारी शादी कुछ माह पहले से तय थी, मगर लॉकडाउन के चलते हमने जावरा एसडीएम से शादी की परमिशन ली और लॉकडाउन के चलते दोनों परिवारों को मिलाकर शादी में मात्र 6 लोगों को शामिल होने की इजाज़त मिली थी। साथ ही हमने पूरी शादी लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक की है।

सादगी से करनी पड़ी शादी
दुल्हन रागिनी रावल ने बताया कि शादी को लेकर ढेरों ख्वाब थे। सभी रिश्तेदारों, जान पहचान वालों की मौजदूगी में शादी करना चाहते थे, मगर लॉकडाउन की वजह इस तरह से शादी करनी पड़ी है। हालांकि शादी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पूरी पालना की है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications