MP News: मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक ने सैलरी, भत्ते और पेंशन लेने से किया माना, इस वजह से किया त्याग

Who is Chetan Kashyap: मध्यप्रदेश के रतलाम शहर विधानसभा सीट से तीसरी बार चुनाव जीते भाजपा के चेतन कश्यप ने सदन में बुधवार को घोषणा की कि वह विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन-भत्ते और पेंशन स्वीकार नहीं करेंगे।

तीसरी बार रतलाम के विधायक बने चैतन्य काश्यप ने एक बार फिर से विधायक के रूप में सरकार से कोई वेतन, भत्ते या पेंशन नहीं लेने की घोषणा की है। विधानसभा में भी उन्होंने पहले ही वकतव्य में विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है।

Who is Chetan Kashyap

चैतन्य काश्यप ने कहा कि वे चाहते हैं कि जब ईश्वर की कृपा से वे जनहित के काम करते रहेंगे, तो उन्हें विधायक के रूप में मिलने वाले वेतनभत्ते और पेंशन का उपयोग शासन द्वारा जनहित में सीधे किया जाए।

गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा एक महत्वपूर्ण जानकारी देने की बात सदन में कही।

इसके बाद काश्यप ने सदन में कहा कि राष्ट्रसेवा और जनहित मेरा उद्देश्य है। इसी ध्येय की पूर्ति के लिए मैं राजीनित में आया हूं। किशोरावस्था से ही समाजसेवा के काम में अग्रसर हूं तथा कई सेवा संस्थानों में प्रकल्पों का संचालन कर रहा हूं। ईश्वर ने इस योग्य बनाया है कि जनसेवा में थोड़ा सा योगदान कर सकूं। इसी उम्मीद में विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन भत्ते एवं पेंशन नहीं लेने का निश्चय किया है।

पिछली 2 विधानसभा में भी भत्ते नहीं लिए थे। मैं चाहता हूं कि मुझे प्राप्त होने वाले भत्ते एवं पेंशन का राज्यकीय कोष से आहरण न हो ताकि उस राशि का सद्पयोग मध्य प्रदेश के विकास एवं जनहित के कार्य हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+