सीएम ने कहा विवेकानंद जयंती पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व की सबसे बड़ी 3D रंगोली हो रही तैयार
Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिन प्रदेश के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है। 8 हजार स्क्वेयर फीट में विश्व की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली तैयार की जा रही है। इसी दिन "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" शुरू किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव 12 जनवरी को प्रदेश व्यापी "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" शुभारंभ करने जा रहे हैं। GYAN के मिशन को आगे बढ़ाते हुए मध्यप्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के विजन को धरातल पर लाने के लिए सरकार इस मिशन को लोगों के जीवन तक पहुंचाने के लिए जुटी है। GYAN अर्थात गरीब, युवा अन्नदाता और नारी। 12 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर युवओं के सशक्तिकरण पर फोकस किया जाएगा।

इस आयोजन में विशेष तौर पर एक 3-D रंगोली बनाई गई है जिसे बनाने में 48 घंटे का समय लगा है। बता दे कि इस रंगोली को शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम तैयार कर रही है। शिखा शर्मा इंदौर की जानी-मानी कलाकार है जो रंगोली क्वीन के नाम से पूरे इंदौर शहर में प्रसिद्ध है। इंदौर ही नहीं पूरे भारत के लिए ये गर्व की बात है कि इस रंगोली क्वीन ने विश्व के करीब 70 हजार बच्चों को कला सिखा चुकी हैं।
शिखा शर्मा इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर हैं। जयपुर के इंटरनेशनल यूथ फेस्टिवल में भी इंदौर क्वीन को गोल्ड मेडल मिला चुका है। यह 3-D रंगोली 18 हजार स्क्वॉयर फीट की है। इसका आकार 225X80 है. इसे बनाने में 4 हजार किलो रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इस रंगोली का सबसे आकर्षक का केंद्र यह है कि इसमे पीएम मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दिखाई देंगे। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान हो और वो सारे क्षेत्र में सर्वप्रथम रहे इसी उद्धेश्य के साथ युवा शक्ति मिशन का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications