Rajya Sabha: कौन हैं उमेश नाथ महाराज? अमित शाह से लेकर RSS प्रमुख तक ले चुके हैं आशीर्वाद
Rajya Sabha Elections: मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से संत उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा भेज रही है।
उज्जैन के वाल्मीकि धाम आश्रम के प्रमुख पीठाधीश्वर बाल योगी संत उमेश नाथ जी महाराज को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की केंद्रीय समिति ने मध्यप्रदेश के लिए राज्यसभा सीट की घोषणा की। इसमें वाल्मीकि समाज से आने वाले संत उमेश नाथ महाराज का नाम घोषित किया। इसके साथ मध्य प्रदेश से डॉक्टर एल मरुगन माया नारोलिया ,बंसीलाल गुर्जर के नाम शामिल है।
गौरतलब है कि चार उम्मीदवारों के जरिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश में दलित, ओबीसी, महिला और गुर्जर वर्ग को साधने की कोशिश की है। इसका साथ ही क्षेत्रीय समीकरण को भी साधा है।
बता दें कि मध्य प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। जिनमें से 4 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया हैं। 4 सीटें बीजेपी के लिए तय मानी जा रही हैं। वहीं 1 सीट कांग्रेस को मिलना तय माना जा रहा है। कांग्रेस से सोनिया गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव जैसे नामों को उम्मदवार बनाए जाने की चर्चा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications