Diamond: पन्ना में मिट्टी छानते हुए मजदूर को मिला 1 करोड़ रुपए का हीरा, लेकिन क्या ये पैसे उन्हें मिलेंगे?
Panna Diamond: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बुधवार को एक गरीब मजदूर को बेशकीमती हीरा मिला है। कृष्णा कल्याणपुर स्थित पटी उथली हीरा खदान में राजू गोड़ को 19.22 कैरेट वजन का बेशकीमती हीरा पाया है। जेम क्वालिटी वाले इस हीरे की अनुमानित कीमत 80 लाख से 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
हीरा पारखी अनुपम सिंह के जानकारी अनुसार हीरा धारक राजू गोंड़ ने कार्यालय से पट्टा बनवाकर लगभग दो महीने पहले खदान लगाई थी। राजू मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, इसके साथ ही बारिश के दिनों में हीरे की खदान भी लगाया करता था। वह करीब 10 सालों से हीरे की खदान लगाता आ रहा है। उसे विश्वास था कि एक न एक दिन उसके हाथ बड़ा हीरा लगेगा। अब वह रंक से राजा बन गया है।

राजू गोंड के जानकारी अनुसार हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों को पढ़ाएगा और इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जमीन भी खरीदेगा, जिसमें वह जीवन यापन के लिए खेती किसानी करेगा। इसके अलावा उसके ऊपर करीब चार लाख रुपए का कर्ज भी है, जिसे वह अब पटा देगा।
Recommended Video
हीरा अधिकारी रवि पटेल के जानकारी मुताबिक यह जेम क्वालिटी का हीरा है। जिसकी बाजार में अधिक मांग रहती है। इस हीरे को आगामी हीरा नीलामी में बिक्री के लिए रखा रखा जाएगा। मजदूर को बड़ा हीरा मिलने पर पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि ग्राम अहिरगुंवा के गरीब आदिवासी परिवार को उथली हीरा खदान में 19.22 कैरेट का हीरा प्राप्त हुआ है, जिसे आज पन्ना हीरा कार्यालय में जमा कराया गया है।
बताया गया है कि इस वर्ष पन्ना की उथली हीरा खदानों से अब तक प्राप्त हीरों में यह सबसे बड़ा हीरा है। जो आयोजित होने वाली नीलामी में आकर्षण का केंद्र रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications