Sagar News: राजघाट बांध ओवरफ्लो, लुत्फ उठाएं, लेकिन संभलकर, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही
सागर, 25 जुलाई। मप्र में मानसून में जोरदार बारिश के बाद सागर का राजघाट बांध ओवरफ्लो होने लगा है। रविवार, सोमवार को मौसम खुला रहने से यहां बडी संख्या में शहर व आसपास के लोग ओवरफ्लो का नजारा देखने और पिकनिक मनाने पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोग बच्चों व परिवार के साथ स्पिल-वे में चट्टानी इलाकों तक पहुंच गए। यहां चट्टानों के बीच फिसलने से हादसे हो सकते हैं। जान भी जा सकती हैं। फिलहाल तक सुरक्षा व्यवस्था के यहां कोई इंतजाम नहीं हैं।

सागर के राजघाट बांध के कैचमेंट इलाके जैसीनगर, बिलहरा से लेकर रायसेन तक अच्छी बारिश होने से इसमें भरपूर पानी आ गया है। बांध फुल टैंक लेवल 515 मीटर भर गया है। इसके बाद बांध में आने वाला पानी ओवरफ्लो से निकलने लगा। यहां 19 गेट बने हैं, जहां से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। राजघाट बांध में ओवरफ्लो का नजारा देखने के लिए यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

बांध की गहराई और वाटरफॉल तक कार लेकर जा रहे













Click it and Unblock the Notifications