Rajgarh Lok Sabha: कम थी इच्छा, फिर क्यों दिग्विजय सिंह लड़ रहे चुनाव, समर्थक ने खोला राज
Lok Sabha Election को लेकर देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचल देखने मिल रही है, जहां मध्य प्रदेश में राजगढ़ लोकसभा सीट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। राजगढ़ लोकसभा सीट की चर्चा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के चुनाव मैदान में उतरने के चलते हो रही है, तो वहीं अब दिग्विजय सिंह को चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता भी मैदान में नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने बताया कि, दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश की सेवा तो की है, लेकिन उन्होंने राजगढ़ को अपना घर मानकर, हर परिवार में उनके रिश्ते नाते हैं। सभी लोगों से वह जुड़े हुए हैं। सभी लोगों की 10 साल बहुत मदद की है, और उसके बाद भी लगातार इस क्षेत्र में वही लोगों की मदद करते हैं। इस नाते वह यहां मजबूत स्थिति में है, और चुनाव जीतेंगे।

दांगी बताते हैं की, इस लोकसभा सीट से 5-7 बार से कांग्रेस जीतती आ रही है, पिछली दो बार से ही यह (BJP) जीत पाए हैं, लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह लड़ रहे हैं, तो 100 प्रतिशत राजगढ़ की लोकसभा सीट कांग्रेस जीतेगी। हम प्रचार कर रहे हैं, शुरू में लगा मुकाबला कठिन होगा, लेकिन जब क्षेत्र में गए तो आम लोग उनके लिए उत्साहित हैं। युवा, महिला और बुजुर्गों में उत्साह है, क्योंकि वही सुख-दुख में काम आते हैं, हमारे जो सांसद (रोडमल नागर) हैं, वह कहीं किसी के यहां जाते नहीं हैं, कोई सा काम उन्होंने किया भी नहीं है, उनकी विकास निधि का कोई उपयोग नहीं हो पाया। दिग्विजय सिंह इतने व्यस्त होने के बावजूद भी उनका यहां लोगों से जीवंत संपर्क है।
पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी बताते हैं कि, ब्यावर विधानसभा से दिग्विजय सिंह जी, लक्ष्मण सिंह जी चुनाव लड़ते थे, तो जीतते थे, और इस बार भी 100 प्रतिशत ब्यावर विधानसभा से बहुत अच्छी लीड मिलेगी। सभी वर्ग, सभी समाज, हर वर्ग के लोग उन्हें वोट दे रहे हैं। शत-प्रतिशत ब्यावर विधानसभा से दिग्विजय सिंह चुनाव जीतेंगे।
रामचंद्र डांगी बताते हैं कि, यह बात सही है कि, उनकी इस बार चुनाव लड़ने की इच्छा कम थी, लेकिन क्षेत्र के लोगों की डिमांड थी, जनता के लिए आप (दिग्विजय सिंह) ही एक मददगार हो सकते हैं। पार्टी को भी उनकी आवश्यकता थी, यहां तक की जनता से उनका जुड़ाव भी है, और निश्चित रूप से यह उनका आखिरी चुनाव है, वह हमेशा चाहते हैं कि, युवाओं को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन जनता की डिमांड, और पार्टी की आवश्यकता थी कि, ऐसे लोग चुनाव लड़ें, यहां कोई टक्कर नहीं है, और राजा दिग्विजय से चुनाव जीतेंगे।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: मुस्लिम मतदाता के 'मन की बात', अबकी बार क्यों नहीं दिग्विजय सिंह के साथ?












Click it and Unblock the Notifications