Rajgarh Loksabha: किसने किया वादा पूरा, क्या है राजगढ़ की जनता का इरादा, जानिए

Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब राजगढ़ लोकसभा सीट पर 7 अप्रैल को जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी, जहां इससे पहले प्रचार-प्रसार का सिलसिला थम चुका है। वहीं वन इंडिया हिंदी की टीम जब राजगढ़ लोकसभा की आम जनता के बीच पहुंची, तो जनता ने अपनी-अपनी बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है, जहां जनता ने नेताओं के वादों और दावों की हकीकत बताई है।

राजगढ़ के रहने वाले अनिल बताते हैं कि, कड़ा मुकाबला है, कुछ नहीं कह सकते। ब्यावर की जागरूक जनता है, मौन रहकर वोटिंग करती है। कुछ नहीं कहा जा सकता है। ब्यावरा में मुद्दा पानी की समस्या है। दो-दो डैम बनने के बाद भी 8 से 10 दिन में नल चलते हैं। इसे देखते हुए जनता के अंदर थोड़ा सा गुस्सा है, बाकी BJP का कार्यकाल ठीक रहा है।

Rajgarh

राजगढ़ के रहने वाले गोपाल बताते हैं कि, टक्कर बराबरी की है। दोनों में कोई भी जीत सकता है। काम तो हुए हैं, जितना जनता चाह रही है उतना कम नहीं हुआ। अन्य व्यक्ति ने बताया कि, 5 साल में अच्छे काम चलते दिखाई दे रहे हैं, जिसकी छवि अच्छी है, उसे अच्छे वोट मिलेंगे।

Recommended Video

    राजगढ़ में लगी चुनावी चौपाल,जनता ने बताई मन की बात

    राजगढ़ के रहने वाले समीर खान बताते हैं कि, लोकसभा में अबकी बार दिग्विजय से आ रहे हैं। ब्यावर में कुछ काम नहीं हुआ है। मैन रोड बना हुआ है, बाकी पूरे गली-मोहल्लों की स्थिति खराब है, जो पाइपलाइन खुदी थी, वह रोड रिपेयर नहीं हुई है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। यही कारण है कि, अबकी बार दिग्विजय से आएंगे।

    राजगढ़ के रहने वाले राजा शर्मा बताते हैं। लाडली बहन योजना के चलते माता बहनों को हमारे घर में लाभ मिला है, उसे देखते हुए राष्ट्रीय हित में बीजेपी को वोट देंगे। पीएम मोदी ने आवास योजना को लेकर जो गरीबों को लाभ दिया है, उसे देखेंगे। उदित शर्मा बताते हैं कि, अबकी बार भाजपा सरकार आएगी बीजेपी सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं, जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई है। 370 और राम मंदिर का निर्माण इसका उदाहरण है।

    ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: मुस्लिम मतदाता के 'मन की बात', अबकी बार क्यों नहीं दिग्विजय सिंह के साथ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+