Rajgarh Loksabha: 'दिग्विजय सिंह को हराकर हरिद्वार भेजेंगे', राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने क्यों कही ये बात?
Lok Sabha Election की हलचल के बीच BJP ने राजगढ़ लोकसभा सीट को जीतने का खास प्लान तैयार किया हुआ है, जहां इसी खास प्लान के अंतर्गत BJP कार्यकर्ता अब जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और विकास की बात जनता को बता रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से BJP ने रोडमल नागर को प्रत्याशी बनाया है, जहां नगर के समर्थन में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल लगातार चुनाव मैदान में जनसंपर्क करते नजर आ रहे हैं।
राजगढ़ लोक सभा सीट पर ग्राउंड रिपोर्ट कवर करने पहुंची वन इंडिया हिंदी की टीम के साथ खास बातचीत करते हुए राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी की रिकॉर्ड जीत का दावा ठोका है। साथ ही राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना भी साधा है।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि, इस बार मतदाता का जो मन है वह राम मंदिर के प्रति समर्पित मन है, और जो राम की बात करेगा, लोग उसे वोट देंगे। हमारा लक्ष्य भी यही है, और हमारा कार्यकर्ता इस काम में जुट गया है। रामद्रोहियों को इस लोकसभा क्षेत्र की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। ना ही बख्शेगी, जिन्होंने राम का विरोध किया उन्हें। राज्य मंत्री गौतम टेटवाल बताते हैं कि, निश्चित तौर पर इस लोकसभा से जीत का रिकॉर्ड बनेगा और भोपाल ने उन्हें (दिग्विजय सिंह) को 3.50 लाख से हराया, हम उससे कहीं अधिक वोट से हराएंगे। रोडमल नागर 4 लाख 75 हजार वोट से जीते थे। अबकी बार हमारा लक्ष्य 5 लाख से ऊपर का है, और निश्चित रूप से दिग्विजय सिंह जैसा सोच रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी करेंगे, वह हारेंगे, और उनको वनवास हरिद्वार भेजने की परिकल्पना है, वह पूरी होगी, उनकी इच्छा पूरी होगी।
Recommended Video
राज्य मंत्री गौतम टेटवाल बताते हैं कि, हमारा कार्यकर्ता मैदान पर काम करते-करते माहिर हो जाता है। हमारी शुरुआत झाड़ू लगाने और दरी बिछाने से होती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने पेड़ पर चढ़कर, खंबो पर चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के झंडे बांधे हैं। कमल के चिन्ह बनाए हैं। राज्य मंत्री गौतम टेटवाल बताते हैं कि, निश्चित रूप से यह दिग्विजय सिंह का आखिरी चुनाव है, राजगढ़ जिले की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। दिग्विजय सिंह ने और उनके परिवार ने इस जिले का प्रतिनिधित्व किया है, विकास और रोजगार के नाम पर दिग्विजय सिंह शून्य रहे हैं, अगर यहां विकास हुआ है तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। राजगढ़ जिले के युवाओं को रोजगार मिला है, तो मोदी जी के नेतृत्व में मिला है। राजगढ़ जिले को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिली है, तो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिली है।
ये भी पढ़े- MP News: कांग्रेस से BJP में आए नेता एक्टिव हुए, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया खास टारगेट












Click it and Unblock the Notifications