'हां बस मोदी जी से अब...', शपथ ग्रहण से ठीक पहले डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला की बेटी ने बताई अपनी इच्छा
मध्य प्रदेश में सरकार की तस्वीर साफ हो चुकी है। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री चुना गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ नेताओं को भी खुश रखने का प्रयास करते हुए भाजपा ने एमपी में 2 उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए हैं। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम का पद दिया गया है।
डिप्टी सीएम बनाए जाने पर राजेंद्र शुक्ला की बेटी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनकी बिटिया ऐश्वर्या शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें पता था कि उनके पापा को कोई अच्छा पद मिलेगा।

मीडिया से बात करते हुए ऐश्वर्या ने कहा,"हमने सोचा था कि हमारे पापा को बहुत अच्छी पोस्ट मिलेगी, अब उन्हें ये पोस्ट मिलने जा रही है तो जाहिर तौर पर हम बहुत खुश हैं।" जब ऐश्वर्या से पूछा गया कि राजेंद्र शुक्ला पद संभालने के बाद किन चीजों पर फोकस करेंगे तब उन्होंने कहा,"जितना मुझे मालूम है, पापा की प्रायोरिटी शिक्षा होगी। हेल्थ में उन्होंने काफी काम किया है अब मेरे ख्याल से वो एजुकेशन पर ध्यान देंगे।"
कौन हैं राजेंद्र शुक्ला?
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम बनाए गए राजेंद्र शुक्ला रीवा से विधायक हैं। उनका नाम मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री के लिए रेस में शामिल नहीं था। अचानक उन्हें डिप्टी सीएम का पद सौंप कर भाजपा ने सब को चुका दिया है। शुक्ला के राजनीतिक सफर की शुरूआत 1986 से हुई। इस साल उन्हें छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया था।
1998 में भाजपा के टिकट पर उन्होंने पहली बार रीवा से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पराज सिंह ने उन्हें करीब 1400 वोटों से हरा दिया। पुष्पराज से उन्होंने इस हार का बदला 2003 में लिया और उन्हें हरा कर पहली बार रीवा से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे।
राजेंद्र शुक्ला अब तक पांच बार रीवा के विद्याक चुने गए हैं। सबसे पहले उन्हें उमा भारती की सरकार में पर्यावरण राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था। 2008 और 2013 में चुनाव जीतकर विधायक बनने के बाद उन्हें शिवराज सरकार में जैव विविधता/जैव प्रौद्योगिकी और खनिज संसाधन समेत अन्य मंत्रालय सौंपे गए। 2018 में भाजपा के खिलाफ चल रही सत्ता विरोधी लहर में भी राजेंद्र शुक्ला ने रीवा में कमल खिलाया। 26 अगस्त 2023 को शिवराज सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications