MP में भगवंत मान बोले- मध्‍य प्रदेश की जनता भी ईमानदार राजनीति का परचम लहराने के लिए तैयार है

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार करने मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली पहुंचे हैं। सिंगेरौली में रैली की इजाजत नहीं मिली तो केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने सिंगरौली के वैधान में आप प्रत्‍याशी के लिए रोड शो किया।

bhagwant maan

केजरीवाल और भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी रानी अग्रवाल के समर्थन में रोड शो किया। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो में कहा मध्यप्रदेश की जनता भी ईमानदार राजनीति का परचम लहराने के लिए तैयार है।भगवंत मान ने कहा आम आदमी पार्टी की दो राज्‍यों में सरकार है ये आप की ईमानदारी का नतीजा है जिस पर जनता को पूरा विश्‍वास है।

व‍हीं सिंगरौली से आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी रानी अग्रवाल ने सोशल मीडिया एक्‍स पर इस रोड शो के बारे में जानकारी दी थी। जिसमें उन्‍होंने लिखा आप के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर एक बजे मध्‍य प्रदेश के वैढ़न में रोड शो में हिस्‍सा लेंगे। आप के राष्‍ट्रीय संयोजक एवं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री सरदार भगवंत मान, मध्‍य प्रदेश के वैढ़न में 2 नवंबर को दोपहर 1 बजे करेंगे विशाल रोडशो। अब मध्य प्रदेश में होगा परिवर्तन।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+