भगवंत मान ने मध्य प्रदेश में गिनाई AAP सरकार की उपलब्धियां, कहा- 1.5 साल में 37,758 दे चुके हैं नौकरियां
Bhagwant Mann: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश के चुनावी समर में उतर चुकी है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश पहुंचे और आम आदमी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रीवा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रीवा विधानसभा प्रत्याशी और चुरहट विधानसभा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। साथ ही, जनता से आशीर्वाद भी मांगा। चुहट में आयोजित रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी उपस्थिति इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बीजेपी की जड़ें चुरहट में खोदी जा चुकी हैं।

इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार सोच और जनहितैषी राजनीति को अपनाने के लिए तैयार है। सीएम मान ने इस दौरान पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बने अभी डेढ़ साल ही हुआ है और हम 37,758 सरकारी नौकरियां लेकर आपके सामने खड़े हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर नीयत साफ हो तो सब कुछ संभव है...हम बीजेपी की तरह भ्रष्ट गारंटी नहीं देते। कहा कि पंजाब के 90% घरों में जीरो बिजली बिल आ रहा है। आम आदमी क्लीनिक से 60 लाख मरीजों को मुफ्त इलाज मिला है। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि बीजेपी वाले हमारे नेताओं को जेल में डाल रहे हैं।
मनीष सिसौदिया, जिन्होंने गरीब बच्चों के लिए स्कूल बनवाए और सतेंद्र जैन जिन्होंने लोगों के अच्छे इलाज के लिए अस्पताल बनवाए, उन सभी को जेल में डाल दिया गया। संजय सिंह राज्यसभा उन्होंने 'एक देश एक मित्र' का नारा लगाया, अडानियों के खिलाफ और उन्हें जेल में डाल दिया। वे नहीं जानते कि हम किस मिट्टी के बने हैं।
इस दौरान सीएम मान ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान आप ये कब बताने वाले है मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार के जरिए और कितना खाने वाले हैं। वैसे भी अगले महीने आप जाने वाले हैं। कम से कम जाते-जाते बता दो अच्छे दिन कब आने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि अच्छा दिन नहीं आने वाले।
ये भी पढ़ें:- सरकारी बंगले के मामले पर हाईकोर्ट पहुंचे राघव चड्ढा, जानिए क्या है ये पूरा केस
इस दौरान मान ने बोलते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार तीसरी बार बनी है। पंजाब में हमे 1.5 साल हो गया, सत्ता में आए हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के अच्छे दिन आए या नहीं मुझे पता नहीं। लेकिन, मध्य प्रदेश में अरविंद केजरीवाल वाले सच्चे दिन जरुर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications