Shivpuri news: दुष्कर्म के मामले में हुई 20 साल की सजा तो कैदी ने जेल के टॉयलेट में लगा ली फांसी

शिवपुरी जेल में बंद एक कैदी ने लगाई फांसी, कोर्ट ने सुनाई थी कैदी को 20 साल की सजा, अपहरण और दुष्कर्म के मामले में सुनाई थी सजा

Shivpuri जेल में बंद एक कैदी ने जेल की टॉयलेट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोर्ट ने पिछले दिनों दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद कैदी को 20 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद कैदी ने शिवपुरी जेल की टॉयलेट में जाकर एक कपड़े से खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

shivpuri

दुष्कर्म के आरोप में जेल में था बंद मृतक
शिवपुरी की जेल में 21 साल का पातीराम आदिवासी अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में बंद था। पातीराम आदिवासी पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग किशोरी का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म किया था। यह पूरी घटना साल 2020 की है। जिसके बाद पुलिस ने पातीराम पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद शिवपुरी जेल भेज दिया।

दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने सुनाई सजा
पातीराम आदिवासी पर अपहरण और दुष्कर्म का दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने पातीराम आदिवासी को 5 नवंबर को 20 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद से पातीराम आदिवासी परेशान रहने लगा था। 13 दिन तक पातीराम आदिवासी सजा सुनाए जाने जाने की वजह से परेशान रहा।

टॉयलेट में जाकर लगा ली फांसी
बीते रोज पातीराम आदिवासी ने जेल प्रहरी को बताया कि उसे दस्त लग रहे हैं ऐसा कहकर पातीराम आदिवासी टॉयलेट चला गया। यहां टॉयलेट में एक सरिए से कपड़ा बांधकर पातीराम ने खुद को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जेल के अंदर पहुंची और पातीराम आदिवासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+