Shivpuri News: अस्पताल की गैलरी में घंटों तड़पती रही गर्भवती महिला, कड़कड़ाती ठंड में फर्श पर जन्मा बच्चा
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। महिला को कड़कड़ाती ठंड के बीच अस्पताल परिसर की फर्श पर कंबलों की ओट लेकर बच्चे को जन्म देना पड़ा। जन्म के बाद नर्सों ने महिला और बच्चे को नर्सिंग स्टाफ में भर्ती कराया। फिलहाल महिला अस्पताल में ही भर्ती है।
जानकारी अनुसार पूरा मामला शिवपुरी जिला अस्पताल का है। जहां खोरगार गांव की रहने वाली राजनदेवी जाटव को प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल प्रसव के लिए लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों के केबिन में पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने जिला अस्पताल की बरामदे में ही नवजात को जन्म दे दिया।

राजन देवी की सास सवोत्रा जाटव की जानकारी मुताबिक बहू की डिलीवरी होने के बाद डॉक्टर को जानकारी दी गई थी। इसके बाद नसों के द्वारा ही जच्चा बच्चा को वार्ड में भर्ती किया गया। बता दें कि जच्चा बच्चा दोनों की हालत सामान्य है। दोनों पूरी तरह सुरक्षित है।
महिला के परिजनों का आरोप है कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो न तो उसे समय पर उन्हें कोई सहायता मिली और न ही कोई डॉक्टर पहुंचा। जब महिला ने चिल्लाना शुरू किया तब जाकर अस्पताल के डॉक्टर और नर्स सामने आए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब ऐसे मामले सामने आए हों, इसके पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं. लेकिन फिर भी कोई सुधार नहीं किया जा सका है।












Click it and Unblock the Notifications