प्रयागराज कुंभ में MP की फायर फाइटिंग बोट, खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर तैयारियों जारी हैं, जहां इस बीच अब प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों का सिलसिला मध्यप्रदेश के भोपाल में जारी है, महाकुंभ की तैयारियों के बीच सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल में बनकर तैयार की गईं फायर फाइटिंग बोट प्रयागराज रवाना होगी जिसे लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
लगातार जारी तैयारियों के बीच अब जल्द ही इन फायर फाइटिंग बोट को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाएगा।

फायर फाइटिंग बोट तैयार करने के काम में जुटी टीम ने बताया कि, फायर सेफ्टी के लिहाज से ये बोट महाकुंभ के दौरान घाटों पर तैनात की जाएंगी। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आग लगने की आपात कालीन स्थिति में घाटों तक फायर ब्रिगेड न पहुँचने की परेशानी के लिहाज से ये रेस्क्यू का काम करेंगी। फायर बोट पर उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा लिखा गया है, बोट में 6-8 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
जानकारी के मुताबिक, इस बोट में डीजल से चलने वाली मोटर को लगाया गया है, जो नोजल से गंगा नदी का पानी आग लगने की आपात स्थिति में आग लगने वाले स्थान पर फैंकेगी। इतना ही नहीं, इस बोट पर सायरन सिस्टम भी लगाया गया है। राजधानी भोपाल में 6 फायर बोट तैयार की गई है, जिसे प्रयागराज भेजने की तैयारी पूरी हो चुकी है। राजधानी भोपाल के अटल उड़ा घाट पर बोट की फाइनल टेस्टिंग की गई। वहीं उसके बाद बोट को रवाना किया जा रहा है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर तैयारियों जारी हैं, जहां इस बीच अब प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों का सिलसिला मध्यप्रदेश के भोपाल में जारी है, महाकुंभ की तैयारियों के बीच सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल में बनकर तैयार की गईं फायर फाइटिंग बोट प्रयागराज रवाना होगी जिसे लेकर तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़े- MP: नए साल पर ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे जीतू पटवारी, आलू निकालकर फिर क्या किया, जानिए












Click it and Unblock the Notifications